एक्ट्रेस रेखा बोलीं- कमल हासन ने जबरन किया था Kiss, तब मैं 16 साल की थी

नई दिल्ली। दक्षिण भारत की वेटरन एक्ट्रेस रेखा का इन दिनों एक इंटरव्यू सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू के वायरल होने के बाद मशहूर एक्टर कमल हासन सवालों के घेरे में आ गए हैं। रेखा ने एक इंटरव्यू के दौरान चौंकाने वाला खुलासा किया और कहा कि 1986 में वह बालचंदर की फिल्म 'पुन्नागै मन्नन' की शूटिंग कर रही थीं। इस फिल्म में एक सीन के दौरान कमल हासन ने उन्हें बिना बताए किस कर लिया था।

'तब मैं केवल 16 साल की थी'

'तब मैं केवल 16 साल की थी'

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, 'मैं सैकड़ों बार कह चुकी हूं कि सीन मुझे पहले से बताए बिना शूट किया गया था, लोग मुझे बार-बार एक ही सवाल करते हैं और अब जवाब देकर तंग आ चुकी हूं।' रेखा ने आगे कहा, 'तब मैं केवल 16 साल की थी, जो हुआ सो हुआ, अब इसके कई साल गुजर चुके हैं लेकिन ये सवाल बार-बार मेरे सामने आ जाता है। कमल हासन अब 65 साल के हो गए हैं। इस बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है।'

सीन में कमल हासन ने किया था Kiss

सीन में कमल हासन ने किया था Kiss

रेखा के मुताबिक, तब उन्होंने 10वीं की परीक्षा पास की थी। रेखा और कमल हासन पर फिल्माया गया वह 'किस' सीन दर्शकों के बीच काफी हिट हुआ था। इस फिल्म की शूटिंग की बात करते हुए रेखा ने कहा कि एक सीन में हीरो-हीरोइन आत्महत्या करने के लिए जाते हैं, तभी कमल हासन 'किस' कर लेते हैं। किस के बारे में रेखा को पहले से जानकारी नहीं होती है और वह इससे काफी डर जाती हैं। रेखा ने कहा कि कोई उनकी बात पर विश्वास नहीं करता कि उन्हें किस वाले सीन के बारे में पता नहीं था।

कमल हासन को मालूम था, मुझे नहीं- रेखा

कमल हासन को मालूम था, मुझे नहीं- रेखा

वह कहती हैं कि 'किस' के बारे में केवल कमल हासन और यूनिट को इसके बारे में मालूम था। वह बोलीं कि जब उन्होंने इसके बारे फिल्म के एसोसिएट डायरेक्टर्स सुरेश कृष्णा और वसंत से कहा कि उनको पहले से बताया नहीं गया, तो उन्होंने कहा कि ये 'किस' सेंसर से पास नहीं होगा। उन्होंने कहा कि ऐसा सोचो कि किसी बड़े राजा ने किसी छोटी बच्ची को 'किस' किया है।

'किस' सीन मेरी सहमति के बिना शूट किया गया था- एक्ट्रेस

'किस' सीन मेरी सहमति के बिना शूट किया गया था- एक्ट्रेस

रेखा ने कहा कि बालचंदर सर अब रहे नहीं और जो लोग सेट पर मौजूद थे, वे जानते हैं कि 'किस' सीन मेरी सहमति के बिना शूट किया गया था। वह कहती हैं कि इसके लिए कमल हासन ने कभी उनसे माफी नहीं मांगी। रेखा ने कहा कि अगर उनको 'किस' के बारे में मालूम होता तो वे इसके लिए कभी तैयार नहीं होतीं। उन्होंने बालाचंदर और कमल हासन से कभी माफी की मांग नहीं की, लेकिन बाद के लिए सतर्क हो गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+