Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

तमन्‍ना भाटिया ने #MeToo में घिरे साजिद खान के साथ काम करने का अनुभव बताया, कही बड़ी बात

मुंबई। 'हाउसफुल', 'हमशकल्‍स', 'हिम्‍मतवाला' और 'हे बेबी' जैसी फिल्‍में दे चुके फिल्‍ममेकर साजिद खान इन दिनों #MeToo को लेकर सुर्खियों में हैं। बॉलीवुड, फैशन और मॉडलिंग की दुनिया से जुडी कई महिलाओं ने साजिद पर दुर्व्‍यवहार का आरोप लगाया है। आलम ये है कि बॉलीवुड स्‍टार्स अब साजिद खान से दूरी बना रहे हैं। अब एक्‍ट्रेस तमन्‍ना भाटिया साजिद खान के समर्थन में आई हैं। एक इंटरव्‍यू में उन्‍होंने कहा है कि साजिद के साथ मैं बहुत आराम से काम किया यह दूसरी बात है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं दिखा पाई लेकिन उनके साथ करना बड़ा सहज था। तमन्ना से विद्या बालन के उस बयान पर भी बात की जिसमें उन्होंने कहा था कि भविष्य में वो कभी भी साजिद के साथ काम नहीं करेंगी।

हर किसी का अपना अलग-अलग एक्सपीरियंस रहता है

हर किसी का अपना अलग-अलग एक्सपीरियंस रहता है

तमन्ना ने इस पर आगे कहा, 'हर किसी का अपना अलग-अलग एक्सपीरियंस रहता है और उन्हें वो शेयर करने का हक भी है। अगर विद्या का कुछ खराब एक्सपीरियंस रहा है और अगर वो इस पर रिएक्ट करती हैं तो ये कॉमन बात है।'आपको बता दें कि तमन्‍ना और साजिद ने फिल्‍म 'हिम्‍मतवाला' में साथ काम किया था।

वर्कफ्रंट पर तमन्‍ना भाटिया

वर्कफ्रंट पर तमन्‍ना भाटिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो तमन्‍ना अब कंगना रनौत की फिल्‍म 'क्‍वीन' के तमिल रीमेक में नजर आएंगी। फिल्‍म का टाइटल 'दिस इज महालक्ष्‍मी' रखा गया है। इसके अलावा वह 'देवी 2' व कुछ दूसरी फिल्‍मों में भी दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन मनु कुमारन करते हुए नजर आएंगे।

एक वक्‍त अफेयर की थी चर्चा, तमन्‍ना ने कहा राखी बांधती हैं

एक वक्‍त अफेयर की थी चर्चा, तमन्‍ना ने कहा राखी बांधती हैं

बता दें कि एक वक्त में तमन्ना और साजिद के अफेयर की चर्चा थी। जब इस बात को लेकर तमन्ना से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि साजिद उनके भाई की तरह हैं और वो उन्हें राखी बांधती हैं। बता दें कि एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। जिसके बाद से ही बॉलीवुड में मीटू मूवमेंट को लेकर जागरुकता बढ़ गई।

अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर ने साजिद पर लगाया था शोषण का आरोप, कहा- रात में मांगते थे बिकिनी फोटोज

अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर ने साजिद पर लगाया था शोषण का आरोप, कहा- रात में मांगते थे बिकिनी फोटोज

साजिद खान पर उनकी ही अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। फीमेल असिस्‍टेंट डायरेक्‍टर ने इंटरव्‍यू के दौरान अश्‍लील सवाल पूछने का आरोप लगाया था। हाउसफुल और हे बेबी जैसी फ‍िल्‍मों के न‍िर्देशक साजिद खान के साथ अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर के रूप में काम कर चुकी सलोनी अरोड़ा ने उन्‍हें कटघरे में ला दिया था। सलोनी का आरोप है कि 2011 में जब उनका इंटरव्‍यू साजिद खान ले रहे थे तो उन्‍होंने सेक्‍स पर कई सवाल पूछे जिनसे वह काफी असजह थीं। हालांकि वह चुप रहीं और उन्‍हें ये जॉब मिल गई। सलोनी का कहना है कि उन्‍हें अस‍िस्‍टेंट डायरेक्‍टर की पोस्‍ट के लिए रखा गया था लेकिन बाद में उन्‍हें कहा गया कि वह डायरेक्‍टर की अस‍िस्‍टेंट हैं। उन्‍होंने ये भी कहा है कि साजिद खान कुछ दिन बाद ही उन्‍हें किसी भी वक्‍त कॉल करने लगे। इतना ही नहीं फोन पर वो ये भी पूछते थे कि वो क्‍या पहन रही हैं और क्‍या खा रही हैं। सलोनी का आरोप है कि साजिद उनके बिकिनी फोटोज भी मांगते थे। सलोनी ने आगे कहा कि साजिद ने उन्‍हें अभिनेत्री बनाने के लिए अप्रोच किया और वह हर वक्‍त उन पर कमेंट पास करते थे। इससे वो बेहद परेशान थीं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+