प्रियंका की सगाई के बीच आई 'बाहुबली की अवंतिका' की शादी की खबर, जानिए किसके साथ लेंगी सात फेरे

'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्रियंका की ही तरह तमन्ना ने भी अपने जीवनसाथी के रूप में अमेरिकी लड़के को चुना है।

नई दिल्ली। एक के बाद एक एक्ट्रेसेस शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्रिंयका चोपड़ा के निक जोनस से सगाई और दीपिका-रणवीर की बिग वेडिंग के बीच अब एक और एक्ट्रेस की शादी की खबर आई है। 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म का हिस्सा रह चुकीं एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। प्रियंका की ही तरह तमन्ना ने भी अपने जीवनसाथी के रूप में अमेरिकी लड़के को चुना है।

तमन्ना अगले साल तक शादी कर सकती हैं

तमन्ना अगले साल तक शादी कर सकती हैं

हिंदी और दक्षिण फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया भी शादी करने जा रही हैं। ऐसी खबरें जोरों पर है कि तमन्ना अगले साल तक शादी कर सकती हैं। हालांकि तमन्ना ने इसपर कुछ नहीं बोला है लेकिन उनकी मम्मी की बात ने इस तरफ जरूर इशारा किया है। एक इंटरव्यू में तमन्ना की मां रजनी ने कहा कि उनका होने वाला दामाद उनकी बेटी से काफी प्यार करता है। अब भले ही तमन्ना ने अपनी शादी को लेकर कुछ न कहा हो, लेकिन उनकी मां की बातों ने सब साफ कर दिया है।

अमेरिकी फिजिशियन को डेट कर रही हैं तमन्ना

अमेरिकी फिजिशियन को डेट कर रही हैं तमन्ना

खबरों के मुताबिक तमन्ना एक अमेरिकी फिजिशियन को डेट कर रही हैं। दोनों पिछले काफी सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और अगले साल अपने रिश्ते को एक कदम आगे ले जा सकते हैं। इस साल कई बॉलीवुड एक्ट्रेस शादी के बंधन में बंध रही हैं। सोनम कपूर ने मई में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। इस शादी के कुछ समय बाद ही नेहा धूपिया भी एक्टर अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई थीं।

तमन्ना ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा

तमन्ना ने इस मामले पर कुछ नहीं कहा

वहीं बॉलीवुड की दो टॉप एक्ट्रेसेस इस साल शादी कर सकती हैं। प्रियंका चोपड़ा ने किसी खास वजह से सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ दी और ये वजह निक जोनस बताए जा रहे हैं। दोनों ने लंदन में प्रियंका के जन्मदिन पर सगाई भी कर ली है और अक्टूबर में वो शादी के बंधन में बंध सकते है। वहीं दीपिका-रणवीर भी 10 नवंबर को सात फेरे ले सकते हैं। दोनों ने अपनी शादी के लिए इटली को फाइनल किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+