तालिबान का फरमान: पाकिस्‍तान से विदेशी लौट जाएं घर

taliban pakistan
इस्‍लामाबाद। पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भारत दौरे के बाद वहां के हालात काफी बिगड़ गए हैं। शरीफ के पाकिस्‍तान लौटने के कुछ ही दिनों बाद कराची एयरपोर्ट पर आतंकवादियों का हमला, फिर एक दिन बाद कराची के रेजीडेंसियल कालोनी पर हमला और अब विदेशियों को खुली चेतावनी।

दरअसल, तालिबान ने सोमवार को एक फरमान जारी करते हुए कहा है कि पाकिस्‍तान में जो भी विदेशी मौजूद हैं वो अपने घर लौट जाएं। फरमान में यह भी कहा गया है कि जो विदेशी घर की ओर नहीं लौटता है वो खुले रूप से हिंसा का सामना करने के लिए तैयार रहे। पाकिस्‍तान सरकार ने इस मामले पर अभी कोई भी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त नहीं की है जबकि तालिबानी कहर बरपाना शुरु कर चुके हैं।

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) प्रवक्ता शाहिदुल्ला शाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने उत्तर वजीरिस्तान कबायली क्षेत्र में अपने लोगों की शांति के लिए सारी इच्छा त्याग दी है और पश्चिमी ताकतों को खुश करने के लिए सैन्य अभियान शुरू किया है।

उन्होंने एक बयान में कहा, सभी अंतरराष्ट्रीय एजेंसी, एयरलाइन और निवेशकों को फौरन पाकिस्तान के साथ अपनी सभी वाणिज्यिक करार रद्द करना चाहिए और देश छोड़ देना चाहिए क्योंकि हम युद्ध की स्थिति में हैं। वरना, ये विदेशी संस्थान और लोग अपने किसी नुकसान के लिए जिम्मेदार होंगे। शाहिद ने कहा कि पाकिस्तान के साथ कारोबारी रिश्ते से बनाई गई रकम का इस्तेमाल सैन्य अभियान को फंड करने और कबायली इलाके में मुस्लिमों को निशाना बनाने में हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+