#TajMahalrow: जावेद अख्तर ने कहा- संगीत सोम को कोई छठी की किताब दे दो ...
आगरा। इस वक्त सरधना से बीजेपी के विधायक संगीत सोम की ओर से इश्क की इबादत के लिए मशहूर ताजमहल पर दिए गए विवादित बयान पर जमकर सियासी बवाल मचा है। एक बार फिर से इस पर हिंदू-मुस्लिम को लेकर सियासत हो रही है। राजनीतिक पार्टियों के अलावा अब बॉलीवुड से भी संगीत सोम के खिलाफ बयानबाजी हो रही है। मशहूर गीतकार, शायर और लेखक जावेद अख्तर ने तो संगीत सोम के इतिहास ज्ञान पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने ताजमहल को लेकर कई ट्वीट किए हैं, एक ट्वीट में उन्होंने संगीत सोम पर तंज कसते हुए लिखा कि संगीत सोम का इतिहास को इग्नोर करना अति महान है. क्या कोई उन्हें छठी कक्षा की इतिहास की किताब देगा?

किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम?
आपको बता दें कि संगीत सोम ने कहा था कि कई लोगों को दुख हुआ कि आगरा का ताजमहल ऐतिहासिक धरोहरों की लिस्ट से हटा दिया गया। किस इतिहास की बात कर रहे हैं हम? जिस इंसान ने ताजमहल बनवाया था, उसने अपने पिता को कैद कर लिया था। वह हिंदुओं को खत्म करना चाहता था, अगर यही इतिहास है, तो यह बहुत दुःखद है, और हम इतिहास बदल डालेंगे। मैं आपको इसकी गारंटी देता हूं।' हालांकि उनके इस बयान पर जब घमासान बढ़ गया तो खुद बीजेपी ने उनसे किनारा कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications