Tahawwur Rana News: 26/11 हमले के आतंकी तहव्वुर राणा को भारत लाने की तैयारी शुरू! रोक की मांग की अर्जी खारिज
Tahawwur Rana News Update: 2008 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित करने का रास्ता साफ हो गया है। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 6 मार्च को तहव्वुर राणा की 'आपातकालीन अर्जी' को खारिज कर दिया, जिसमें उसने भारत में प्रत्यर्पण रोकने की मांग की थी।
तहव्वुर राणा, जो पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक है, ने कोर्ट में तर्क दिया था कि अगर उसे भारत भेजा गया, तो उसे यातना दी जा सकती है। हालांकि, अमेरिकी न्यायमूर्ति एलेना कागन ने उसकी याचिका खारिज कर दी। आइए जानते हैं विस्तार से...

Who is Tahawwur Rana: कौन है तहव्वुर राणा?
- तहव्वुर राणा 26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड डेविड कोलमैन हेडली का करीबी सहयोगी है।
- लश्कर-ए-तैयबा (LeT) और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े होने के गंभीर आरोप हैं।
- अमेरिका में पहले भी आतंकवाद से जुड़े मामलों में दोषी पाया गया था और जेल की सजा काट रहा था।
भारत में तहव्वुर राणा के खिलाफ क्या कार्रवाई होगी?
- CBI और NIA द्वारा कड़ी पूछताछ की जाएगी।
- आतंकवाद, देशद्रोह और हत्या जैसी धाराओं के तहत मुकदमा चलेगा।
- मुंबई पुलिस के पास राणा और हेडली के बीच ईमेल सबूत मौजूद हैं, जो अदालत में पेश किए जाएंगे।
- ISI और लश्कर-ए-तैयबा से उसके कनेक्शन की जांच की जाएगी।
26/11 मुंबई हमले में तहव्वुर राणा की भूमिका
- हेडली के साथ मिलकर मुंबई हमलों की साजिश रची।
- आतंकियों को भारत में घुसपैठ करने और सुरक्षित ठहरने में मदद की।
- ISI और लश्कर-ए-तैयबा के संपर्क में था।
- भारत में आतंक फैलाने के मिशन में सक्रिय भूमिका निभाई।
क्या होगा अगला कदम?
अब अमेरिका के फैसले के बाद भारत में तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। भारतीय सुरक्षा एजेंसियां उसे जल्द से जल्द भारत लाने की तैयारी में हैं।












Click it and Unblock the Notifications