तारक मेहता का उल्टा चश्मा को मिलीं नई 'अंजली भाभी' और 'सोढ़ी', मिलिए नए कलाकारों से
नई दिल्ली। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के फैन्स के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में तारक मेहता की पत्नी का किरदार निभाने वालीं अंजली भाभी यानी कि नेहा मेहता ने शो छोड़ दिया है। नेहा मेहता शो का शुरुआत से ही इसका हिस्सा रही हैं। इस खबर को सुनकर फैन्स काफी दुखी हैं। नेहा मेहता के बाद रोशन सिंह सोढ़ी ने भी इस शो से खुद को अलग कर लिया है। नेहा मेहता को एक्ट्रेस सुनैना फौजदार और सोढ़ी को एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने रिप्लेस कर दिया है।

लॉकडाउन के बाद शो की दोबारा शूटिंग शुरू होने पर नेहा नहीं आईं
वेबसाइट ने सूत्रों के हवाले से कहा है कि नेहा ने अपना फैसला मेकर्स को बता दिया है और वह सेट पर भी नहीं आ रही हैं। मेकर्स ने नेहा को शो में काम करने के लिए खूब मनाया, लेकिन नेहा नहीं मानीं। लॉकडाउन के बाद शो की दोबारा शूटिंग शुरू होने पर भी नेहा नहीं आईं। बॉलीवुड हंगामा पर एक रिपोर्ट के अनुसार, नेहा को 12 साल तक तारक मेहता (शैलेश लोढ़ा) की पत्नी अंजलि की भूमिका में देखा गया था, लेकिन कथित तौर पर अपने करियर में अन्य योजनाओं के चलते शो छोड़ दिया। शो में नई अंजलि का किरदार निभाने के लिए सुनयना फोजदार 23 अगस्त को शो की कास्ट में शामिल हुईं हैं। वह इससे पहले क़ुबूल है, लेफ्ट राइट लेफ्ट, एक रिश्ता क्या कहलाता है और बेलन वाली बहू जैसे टीवी शो में काम कर चुकी हैं।

सुनैना फौजदार होंगी नई अंजली भाभी
नेहा मेहता की जगह इस शो में लेने वाली सुनैना फौजदार का कहना है कि वह इस बात से काफी खुश हैं कि वह इस सीरियल से जुड़ी हैं, जिसे सिर्फ देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में पसंद किया जाता है। सुनैना ने कहा, 'एक ऐसा किरदार जो पिछले 12 सालों से इतना पॉपुलर है, उसे निभाना काफी बड़ा चैलेंज है, लेकिन शो की टीम काफी सपोर्ट कर रही है। मैं पूरी कोशिश करूंगी कि अंजलि मेहता के किरदार को उसी तरह से पेश कर सकूं।

बलविंदर सिंह सूरी होंगे नए सोढ़ी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,सोढ़ी ने अपने पिता की सेहत का ध्यान रखते हुए शो को छोड़ने का फैसला लिया है। बता दें कि अभिनेता के पिता की तबीयत ठीक नहीं है। उनकी हाल ही में आपातकालीन सर्जरी हुई थी। गुरुचरण सोढ़ी के शो छोड़ने के बाद उनकी जगह एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने ली है। बलविंदर ने फिल्म दिल तो पागल है में शाहरुख खान के दोस्त का किरदार निभाया था। इसके अलावा उन्हें 'धमाल', 'साजन चले ससुराल' और 'वो लोफर' जैसी फिल्मों में दिख चुके हैं। एक्टर बलविंदर सिंह सूरी ने कहा, 'सोढ़ी का किरदार ऐसा है, जिसमें बचपना है, जो जिंदगी से लबरेज है, जो अपनी पत्नी और बेटे से खूब प्यार करता है और सबसे जरूरी वह सरदार है और मैं भी एक सरदार हूं इसलिए इस किरदार में जाना मेरे लिए आसान है।
-
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle ने भारतीय संस्कृति के खिलाफ गाया था गाना? AIR-दूरदर्शन ने किया था बैन, कौन सा था वो सॉन्ग? -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'ईरान-US वार्ता फेल', घटे या बढ़े, मुंबई में क्या है सोने-चांदी का भाव?












Click it and Unblock the Notifications