तारक मेहता का उल्टा चश्मा: फैंस के लिए खुशखबरी, जल्द हो रही दयाबेन की वापसी

मुंबई, अप्रैल 23: देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर काफी ज्यादा भयानक है। जिस वजह से कई राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां लगी हैं। ऐसे में एक बार फिर से लोग टीवी से चिपक गए हैं। वहीं लंबे वक्त बाद अपने फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' देखने वालों के मन में एक सवाल अभी भी बना हुआ है कि आखिर दयाबेन दोबारा कब शो में वापसी करेंगी।

तीन साल से हैं गायब

तीन साल से हैं गायब

दरअसल तीन साल पहले दयाबेन का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी ने ब्रेक लिया था। उस दौरान ये बात सामने आई कि वो मां बनने वाली हैं। फिर सालभर बीत गया लेकिन वो शो में नजर नहीं आईं। मेकर्स ने भी उनकी जगह किसी को नहीं लिया। ऐसा माना जा रहा था कि अगर कोई दूसरी एक्ट्रेस उनकी जगह पर आती है, तो शायद उसका अंदाज दर्शकों को ना पसंद आए। हालांकि अब दयाबेन के फैन्स का इंतजार खत्म होने वाला है, क्योंकि वो जल्द ही शो में वापसी कर सकती हैं।

बस महामारी खत्म होने का इंतजार

बस महामारी खत्म होने का इंतजार

Tmkoc के एक एपिसोड में हाल ही में प्रोड्यूसर असित मोदी आए थे। उस दौरान उन्होंने बताया कि अब इंतजार खत्म होने वाला है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का असर जब कम होगा और हालात सामान्य होंगे, तो दयाबेन की वापसी हो जाएगी। इसके बाद से उनके फैन्स काफी खुश हैं। वहीं एक बात और भी साफ हो गई कि दिशा वकानी की जगह शो में कोई और नहीं लेगा।

हाल ही में दिखा था ग्लैमरस अवतार

हाल ही में दिखा था ग्लैमरस अवतार

आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले दिशा का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उनका ग्लैमरस अवतार दिखा। हालांकि ये वीडियो रियल नहीं था। उसे फेस ऐप से एडिट किया गया था। जिसमें दिशा हॉलीवुड फिल्म के फिक्शनल कैरेक्टर Harley Quinn के अवतार में नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उनके फैन्स ने उस पर जमकर कमेंट किया। साथ ही एक बार इसी तरह के नए लुक में आने की डिमांड कर डाली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+