तारक मेहता का उल्टा चश्मा की एक्ट्रेस प्रिया आहूजा कोरोना संक्रमित
नई दिल्ली। लोकप्रिय टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में रिपोर्टर रीता का रोल निभाने वाली एक्टर प्रिया आहूजा कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। प्रिया आहूजा हाल ही में एक बच्चे की मां बनी हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी है। अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए खुद के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी, साथ ही उन्होंने बताया कि वह काफी समय से शूटिंग नहीं कर रही हैं। लेकिन फिर भी जो भी मेरे संपर्क में आया है, मैं उससे अपील करती हूं कि वह खुद का टेस्ट करवा लें। फिलहाल प्रिया ने खुद को अपने घर में ही क्वारेंटीन कर लिया है और डॉक्टर व बीएमसी की सलाह को पालन कर रही हैं।

अपनी इंस्टा पोस्ट में प्रिया ने लिखा कि लोग इस वायरस को हल्के में ना लें। प्रिया के इंस्टा पोस्ट के बाद अधिकतर लोगों ने कमेंट करके उनके जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। प्रिया की पोस्ट पर तारक मेहता का उल्टा चश्मा सीरियल के अन्य कलाकार दिलीप जोशी यानि जेठालाल, समय शाह यानि गोगी, झेली मेहता यानि सोनू ने प्रिया के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की है। सीरिलय के डायरेक्टर और प्रिया के पति मालव राजदा ने भी कमेंट करके प्रिया के जल्द ठीक होने की बात कही है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, जल्द स्वस्थ हो मेरी चैंप, मैं हमेशा तुम्हारे साथ रहूंगा, शायद इस डर से तुम जल्दी ठीक हो जाओ। बता दें कि प्रिया और मालव की 2011 में शादी हुई थी।

बता दें कि प्रिया ने सीरियल में रीता रिपोर्ट का किरदार निभाया था। पिछले वर्ष नवंबर माह में वह मां बनी थीं, जिसके बाद से ही वह मैटरिनिटी लीव पर हैं। प्रिया ने अपने बेटे का नाम अरदास रखा है। गौरतलब है कि कई फिल्मी हस्तियां पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस की चपेट में आ चुकी हैं। मुंबई लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के संक्रमण ने बीएमसी की मुश्किल को बढ़ा दिया है। इससे पहले अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, अभिषेक बच्चन सहित कई लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications