ग्लास्गो: भारतीय ख‍िलाड़‍ियों के कमरे से मिले ड्रग इंजेक्शन व मल्टी विटामिन

नई दिल्ली। पदकों की वाहवाही और उत्साह की गूंज अब अफसोस में बदल सकती है। ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स खेल गांव में भारतीय पहलवानों के कमरों से कथित तौर पर तीन बार सुई और इंजेक्शन मिलने की खबरें आईं हैं।

glasgow dispute

इंजेक्शन भारतीय पहलवानों के कमरे से मिली है। गौरतलब है कि अपने अभूतपूर्व प्रदर्शन से भारत ने गेम्स में 5 स्वर्ण,6 रजत और 2 कांस्य पदक जीते थे। सूत्रों की मानें तो ‘मेडिकल आयुक्त द्वारा कराई गई तलाशी में मल्टी विटामिन्स की शीशी समेत इंजेक्शन बरामद हुए थे।

पढ़ें- मीडिया पर नज़र

आम तौर पर इस तरह के विटामिन बिल्कुल स्वस्थ्य महसूस करने के लिए लेते हैं। इनदवाइयों का काफी असर होता है और खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा के दौरान फायदे में रहता है।' यदि मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खेल गांव के सफाई कर्मचारियों ने पहली बार एक पैरा एथलीट के कमरे से इंजेक्शन पाए हैं।

इस तरह की सामग्री का पता लगाने के लिए पहले से ही प्रशिक्षित किया हुआ था। इंजेक्शन भारतीय पैराएथलीट के कमरे से मिला। तीन बार इस तरह की सामग्री बरामद होने के बाद भारतीय दल को एक लिखित नोटिस देकर छोड़ दिया गया।

भारत के दल प्रमुख राज सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है लेकिन साथ ही अपने खिलाड़ियों को इससे अनभ‍िज्ञ बताया है। हालांकि इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीमों के मैनेजरों और कोचों को खेल गांव में यह सुनिश्चित कर देना चाहिए कि इस तरह के खतरों से भविष्य में सावधान रहें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+