हिजबुल सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे शाहिद यूसुफ को NIA ने किया गिरफ्तार

हिजबुल मुजाहिद्दीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे को NIA ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। हिजबुल मुजाहिदीन के सलगना सैयद सलाहुद्दीन के बेटे सैयद शाहिद यूसुफ को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गिरफ्तार किया है। शाहिद यूसुफ को 2011 के हवाला टेरर फंडिंग केस में दिल्ली में गिरफ्तार किया गया है। एनआईए उससे टेरर फंडिग को लेकर पूछताछ करेगी। शाहिद पर हवाला के जरिए आतंकियों को पैसा पहुंचाने के आरोप हैं। शाहिद यूसुफ जम्मू-कश्मीर में कृषि विभाग में जूनियर इंजिनियर है। शाहिद के पिता सलाहुद्दीन को आतंक का पर्याय माना जाता है। ऐसे में शाहिद यूसुफ की गिरफ्तारी को सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी कामयाबी की तरह से देखा जा रहा है।

हिजबुल मुजाहिद्दीन सरगना सैयद सलाहुद्दीन का बेटा गिरफ्तार

सैयद सलाहुद्दीन अपनी पत्नी के साथ पाकिस्तान में रहता है। सलाहुद्दीन ने दो शादी की है, वो पाकिस्तान में अपनी दूसरी पत्नी के साथ रहता है। वहीं शाहिद यूसुफ उसकी पहली पत्नी का बेटा है। यूनाइटेड नेशंस ने सलाहुद्दीन को वैश्विक आतंकी घोषित किया हुआ है। सलाहुद्दीन पर भारत में कई आतंकी हमलों की साजिश रचने के आरोप हैं। पिछले साल जनवरी में पठानकोट एयरबेस पर हुए हमले के पीछे भी सलाहुद्दीन का हाथ होने की बात कही गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+