दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति का ऐलान..मायावती के खिलाफ लड़ेंगी चुनाव
अलीगढ़। एक बार फिर से मायावती के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने वाले दयाशंकर सिंह की पत्नी स्वाति सिंह ने बसपा सुप्रीमो के खिलाफ आग उगली है। स्वाति सिंह ने कहा है कि अगर मायावती सहारनपुर से लेकर मऊ तक किसी सामान्य सीट पर चुनाव लड़ती हैं तो वो उनके खिलाफ जरूर इलेक्शन लड़ेंगी।
जिस प्रेस-वार्ता में स्वाति सिंह ये बातें कहीं, उसमें उनके पति दयाशंकर सिंह भी मौजूद थे, उन्होंने कहा कि वो अब भी अपने उस बयान पर कायम हैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि मायावती पैसे लेकर टिकट बांटती हैं। उन्होंने जो शब्द गलत प्रयोग किये उसके लिए उन्हें सजा मिल चुकी है लेकिन मेरी मां-बेटी और बीवी का अपमान करने वाले लोग अभी भी खुलेआम घूम रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications