Videos: 5 वीडियो, जिन्हें वायरल कर स्वाति मालीवाल ने Spa का धंधा कर दिया 'नंगा'

ये हैं वो 5 वीडियो, जिनसे स्वाति मालीवाल ने खोली स्पा सेंटर के 'गंदे धंधे' की पोल...

नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल देश की राजधानी में चल रहे स्पा सेंटर्स पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। मंगलवार से शुरू हुई स्पा सेटर्स पर छापेमारी शुक्रवार को भी जारी रही। इस दौरान स्पा सेंटर के भीतर आपत्तिजनक सामान के साथ-साथ कमरों में नग्न अवस्था में लोग भी मिले। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की टीम को देखकर कई स्पा सेंटर मालिक मौके से भाग खड़े हुए। स्वाति मालीवाल ने इस पूरे मामले को लेकर दिल्ली पुलिस और एमसीडी की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा है कि ये लोग देश की राजधानी को बैंकॉक बना रहे हैं। स्वाति मालीवाल ने छापेमारी के पांच वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर कर स्पा सेंटर के 'गंदे धंधे' की पोल खोलकर रख दी है। देखिए वो पांच वीडियो....

'हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले'

'हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले'

स्वाति मालीवाल ने छापेमारी का पहला वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, 'मसाज के नाम पर दिल्ली में जिस्म का धंधा चला रखा है! हम नवादा के जैज्मिन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो हैरान रह गए! हर कमरे में लड़की के साथ नंगे आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए। मैनेजर और लड़कियों ने कबूला कि स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है। तुरंत FIR हो!'

'दिल्ली में नए जीबी रोड रोज बनाए जा रहे'

स्पा सेंटर पर छापेमारी का दूसरा वीडियो शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने लिखा, 'नवादा के जैज्मिन स्पा में स्कूल की छात्रा के साथ कमरे में 2 आदमी नंगे पाए गए। पूछने पे कबूला कि सेक्स रैकट चल रहा है। कितने घटिया आदमी हैं जो दूसरों की बहनों को खुशी से रौंदते हैं! पुलिस और एमसीडी की नाक के नीचे गोरखधंधा कैसे फल फूल रहा है? कौन जिम्मेदार है? बंद क्यों नहीं करते? हमने नवादा के जन्नत स्पा से आठ और जैज्मिन स्पा से 1 लड़की बचाई। सबको सेक्स रैकट में झोंका गया है। सभी नंगे लड़कों के साथ बंद कमरों में पाई गईं। उन्होंने माना कि पूरे इलाक़े के स्पा में ऐसा रैकट चल रहा है। दिल्ली में नए जीबी रोड रोज बनाए जा रहे हैं। पुलिस और एमसीडी शांत क्यों है?'

'मसाज पार्लर में बच्चे तक आते हैं'

तीसरे वीडियो को शेयर करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, 'एमसीडी और दिल्ली पुलिस ने दिल्ली को बैंकॉक बना दिया है। गली-गली में मसाज पार्लर खोल दिए हैं। कल हमने देखा वहां सैंकड़ों आदमी आते हैं, बच्चे तक आते हैं। कैसे एमसीडी इन घटिया कामों के लिए लाइसेंस देती है? कैसे पुलिस आंख बंद कर बैठी है? हफ्ता कहां तक जाता है, जो सब जान के भी अनजान हैं! अब तक पुलिस ने जन्नत स्पा और जैज्मिन स्पा पर एफआईआर नही की! हद हो गई। सेक्स रैकट चल रहा था मसाज की आड़ में, अपने आप FIR करनी चाहिए थी। जब हम पहुंचे, मौके पर सब लड़की, मैनेजर और कस्टमर लिखित में दे रहे हैं कि यहां सेक्स रैकट चल रहा है, तो फिर FIR क्यों नहीं?'

'मैनेजर ने माना कि सेक्स रैकट चल रहा है'

स्वाति मालीवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर चौथा वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'नवादा से उत्तम नगर वाली मेन रोड का हाल। हर कदम पर स्पा रूपी सेक्स रैकट चल रहे हैं। जब हम पहुंचे तो सब दुकान बंद करके भागे। क्राउन स्पा, गोल्ड स्पा, हॉट स्पा....ये दिल्ली को बैंकॉक नहीं बना रहे तो क्या कर रहे हैं? हमने DCP द्वारका और तीनों MCD कमिशनर को समन करा है! बंद करो स्पा! अभी मधु विहार के क्राउन स्पा पहुंचे। यहां भी धड़ल्ले से सेक्स रैकट चल रहा है। एक कॉलेज स्टूडेंट और भी कई नंगे लड़के, लड़कियों के साथ बंद कमरे में पाए। कॉन्डम मिले और मैनेजर ने माना कि सेक्स रैकट चल रहा है। हमने तो स्पा के खिलाफ जंग छेडी है। देखना ये है कब तक पुलिस एफआईआर नहीं करेगी!'

'लड़की को मिलते हैं 1000 रुपए'

स्पा सेंटर पर छापेमारी के पांचवें वीडियो को शेयर कर स्वाति मालीवाल ने कहा, 'ये बैंकॉक नही दिल्ली के क्रॉसरिवर मॉल का ‘डे वन' स्पा है। नंगे आदमी अंदर से बंद कमरों में लड़की के साथ ग़लत काम करते हैं। जब उनसे पूछो कि क्या उनको अच्छा लगेगा अगर कोई महिला जिससे वो प्यार करते हैं, ऐसा काम करे तो उनपर कोई जवाब नही है! इस एक मॉल में दर्जनों स्पा हैं। शर्मनाक! क्राउन स्पा का मैनेजर खुद बंद कमरे में लड़की के साथ नंगा पाया गया। उसने कोई लाइसेंस एमसीडी का हमको दिखाया। पता नही ऐसी अश्लील जगह को कैसे एमसीडी लाइसेंस देती है? उसने लिखित में माना कि स्पा में सेक्स रैकट चलता है। लड़की को एक आदमी से सेक्स करने के लिए 1000 रुपए मिलते हैं।'

'मसाज पार्लर पर कार्रवाई क्यों नहीं'

वहीं दिल्ली पुलिस पर सवाल खड़े करते हुए स्वाति मालीवाल ने कहा, 'नोएडा पुलिस ने हाल ही में 14 स्पा पर रेड करके सेक्स रैकट का भांडा फोड़ा था। एफआईआर भी की थी और स्पा बंद भी करवाए थे। जब यूपी पुलिस स्पा और मसाज पार्लर पर कार्यवाही कर सकती है तो दिल्ली पुलिस को एफआईआर दर्ज करने में क्या समस्या हो रही है। उन्हें तो तुरंत टीम बनाकर दिल्ली महिला आयोग के साथ जाना चाहिए। पुलिस की बला से स्पा में वैश्यवृति फले-फूले। स्पा पर एफआईआर ना करने के बहाने- लड़की बालिग और स्पा को लाइसेंस। कानून है कि वैश्यावृत्ति कराने वाले पर एफआईआर हो, फिर भी स्पा पर एफआईआर नहीं। उलटी हमपर कंप्लेंड लिख रहे हैं कि मारपीट की। शाबाश पुलिस! धमकियों से नही डरते। स्पा बंद करवाएंगे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+