कितनी संपत्ति की मालकिन हैं स्वाति मालीवाल? राज्यसभा सांसद के तौर पर हर महीने कितनी मिलती है सैलरी?
Swati Maliwal Net Worth: आम आदमी पार्टी (AAP) की राज्यसभा सांसद और दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल देश की जानी-मानी महिला हैं। स्वाति मालीवाल अपने बेबाक अंदाज को लेकर हमेशा सुर्खियां बटोरती हैं।
यूं तो स्वाति मालीवाल दिल्ली की सियासत और शासन-प्रशासन में जाना-माना नाम हैं लेकिन फिर भी लोग उनके निजी जीवन, संपत्ति, शिक्षा समेत कई बातें जानना चाहते हैं।

Who is Swati Maliwal: कौन हैं स्वाति मालीवाल
- 15 अक्टूबर 1984 को जन्मी स्वाति मालीवाल उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद की रहने वाली हैं। स्वाति ने एमिटी इंटरनैशनल स्कूल में पढ़ाई की है। स्वाति इसके बाद जेएसएस एकेडमी ऑफ टेक्निकल एजुकेशन से आईटी में बैचलर डिग्री ली है।
- आईटी में बैचलर डिग्री लेने के बाद स्वाति मालीवाल ने एक मल्टिनेशनल कंपनी एचसीएल में नौकरी की। लेकिन कुछ वक्त बाद ही उन्होंने 22 साल की उम्र में नौकरी छोड़कर 'परिवर्तन' नामक सामाजिक संस्था से जुड़ गई। ये संस्था अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसौदिया द्वारा संचालित थी।
- इसके बाद वो अन्ना हजारे के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन 'इंडिया अंगेस्ट करप्शन' का हिस्सा हुई।
- द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक स्वाति मालीवाल ने महिलाओं और बच्चों के लिए सुरक्षित भोजन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित करते हुए 2013 में कुछ समय के लिए ग्रीनपीस इंडिया के प्रचारक के रूप में भी कार्य किया था।
- इसके बाद 2014 में उन्होंने दिल्ली में विधायकों के साथ विकास सलाहकार के रूप में काम किया। मालीवाल भारत में सत्ता के बढ़ते केंद्रीकरण की वकालत करने वाले विभिन्न गैर सरकारी संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।
- इसके अलावा उन्होंने सूचना का अधिकार (आरटीआई) अधिनियम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए अभियान भी चलाए हैं।
- स्वाति मालीवाल जुलाई 2015 में DCW अध्यक्ष के रूप में शामिल हुईं। उनका कार्यकाल 2018 में समाप्त हो गया था लेकिन इसे अगले तीन सालों के लिए बढ़ा दिया गया। मालीवाल इस पद पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र की महिला हैं। इससे पहले, वह सार्वजनिक शिकायतों पर दिल्ली के मुख्यमंत्री की सलाहकार थीं।
- स्वाति मालीवाल की शादी आप नेता नवीन जयहिंद से हुई थी, हालांक, फरवरी 2020 से उनका तलाक हो चुका है। नवीन जयहिंद अरविंद केजरीवाल के करीबी थे। स्वाति मालीवाल ने नवीन जयहिंद की एक बयान की निंदा भी की थी।
- स्वाति मालीवाल को एक राज्यसभा सांसद के तौर पर हर महीने एक लाख रुपये की सैलरी मिलती है।
Swati Maliwal Net Worth: स्वाति मालीवाल की संपत्ति
- राज्यसभा चुनाव के लिए जनवरी 2024 में जमा किए गए हलफनामे के मुताबिक स्वाति मालीवाल की संपत्ति 19 लाख से ज्यादा है।
- हलफनामे में स्वाति मालीवाल ने अपनी कुल संपत्ति 19 लाख 22 हजार 519 रुपये बताई है। स्वाति मालीवाल ने 2022-23 के इनकम टैक्स रिटर्न में 24 लाख रुपये से ज्यादा की इनकम बताई थी।
- स्वाति मालीवाल के पास 20 हजार कैश है। वहीं 32 हजार के बैंक डिपॉजिट हैं। स्वाति ने 8 लाख 90 हजार रुपये बांड, डिबेंचर और शेयरों में निवेश किया है।
- स्वाति मालीवाल के नाम पर कोई घर और कार नहीं है। स्वाति मालीवाल के पास 6 लाख 62 हजार रुपये के सोने-चांदी के गहने हैं।












Click it and Unblock the Notifications