स्वरा भास्कर के 'उस' सीन का मतदान के लिए हुआ जिक्र तो एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने बेबाक बयानों के लिए जानी जाती हैं। चाहे राजनीतिक मुद्दा हो या फिर बॉलीवुड से जुड़ा मामला, स्वरा सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देने से पीछे नहीं रहतीं। हालांकि इसको लेकर कई बार ट्रोलर्स उन्हें ट्रोल करने से बाज नहीं आते, बावजूद इसके स्वरा उन्हें करारा जवाब देती हैं। सोमवार (29 मई) को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान के दौरान भी उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की गई। इस दौरान कुछ लोगों ने स्वरा पर निशाना साधने के लिए उनकी फिल्म 'वीरे-दी-वेडिंग' में उनके 'मास्टरबेशन सीन' का सहारा लिया। हालांकि स्वरा ने ट्रोलर्स को इसका करारा जवाब भी दिया है।

स्वरा भास्कर को ट्रोल करना यूजर्स को पड़ा भारी
दरअसल, स्वरा भास्कर की फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' में उनके 'मास्टरबेशन सीन' को लेकर स्वरा को पहले भी काफी ट्रोल किया गया था। सोमवार को मतदान के दिन भी कुछ लोगों ने स्वरा पर हमला बोलने के लिए उसी सीन का सहारा लिया। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें वायरल हुईं। इस दौरान मतदान के लिए जागरूक करने की आड़ में प्लेकार्ड पर स्वरा के बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें लिखी गई थीं। दूसरी ओर स्वरा ने सोशल मीडिया पर जब इन तस्वीरों को देखा तो उन्होंने उसे अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया।
स्वरा भास्कर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
स्वरा भास्कर ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "Awwwwwww!!!!! मेरे ट्रोल्स फिर से कड़ी मेहनत कर रहे हैं, गर्मी में मेरे नाम को लोकप्रिय बनाने के लिए पसीना बहा रहे हैं.. आप लोग बेहद समर्पित और स्वीट हैं!!! आपकी कल्पना सीमित है लेकिन आप दोनों की कोशिश पर मुझे प्यार आ रहा है।" इस तरह से स्वरा भास्कर ने बेहद चालाकी और समझदारी से ट्रोलर्स को अपना जवाब दिया।

बेहद चालाकी से स्वरा ने दिया ट्रोलर्स को जवाब
ये कोई पहली बार नहीं है जब स्वरा भास्कर को इस तरह से ट्रोल किया गया है। लोकसभा चुनाव में स्वरा भास्कर ने बेगुसराय से सीपीआई उम्मीदवार और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार के समर्थन में कई ट्वीट किए हैं। इसको लेकर भी उन पर निशाना साधा गया। स्वरा लगातार कन्हैया कुमार के विरोधियों के निशाने पर हैं। हालांकि स्वरा भास्कर भी अपना जवाब देने से पीछे नहीं हट रही हैं।
लोकसभा चुनाव से संबंधित विस्तृत कवरेज पढ़ने के लिए क्लिक करें












Click it and Unblock the Notifications