अभिजीत बनर्जी को नोबेल मिलने पर स्वरा भास्कर का किया Tweet हुआ वायरल

नई दिल्ली: भारतीय मूल के अमेरिकी अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी को नोबेल पुरस्कार मिलने पर भारत में भी दिग्गज हस्तियां उन्हें बधाई दी रही हैं। अभिजीत को साल 2019 के लिए अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला है। उनके साथ ये अवार्ड उनकी पत्नी एस्थर डुफ्लो और अमेरिका के माइकल क्रेमर के साथ संयुक्त रूप से दिया गया है। उन्हें ये अवार्ड ग्लोबल स्तर पर 'गरीबी उन्मूलन' के लिए किए गए कार्यों के लिए दिया गया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उन्हें नोबेल मिलने पर ट्वीट किया। उनका ये ट्वीट सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

अभिजीत बनर्जी को मिलने पर स्वरा ने क्या कहा?

अभिजीत बनर्जी को मिलने पर स्वरा ने क्या कहा?

स्वरा भास्कर ने सोमवार देर रात ट्वीट कर लिखा कि अर्थशास्त्र में साल 2019 के नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई अभिजीत बनर्जी। भारत के लिए गर्व करने का पल। अब क्या करें लेकिन यह बताना जरूरी है कि वे जेएनयू के पूर्व छात्र (अन्य बातों के अलावा) हैं। गौरतलब है कि अभिजीत बनर्जी ने जेएनयू से अर्थशास्त्र में एमए किया है। वहीं स्वरा भास्कर ने भी अपनी पढ़ाई जेएनयू से की है। उनका ये ट्वीट ट्विटर पर खूब वायरल हो रहा है।

नोटबंदी पर उठाए सवाल

नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गए अर्थशास्त्री अभिजीत बनर्जी ने साल 2016 में की गई नोटबंदी की तीखी आलोचना की थी। उन्होंने तब कहा था कि मेरे समझ में नहीं आ रहा कि नोटंबदी के बाद 2000 रुपये का नोट जारी करने के पीछे क्या लॉजिक है। उन्होंने कहा था कि मेरे ख्याल से इस फैसले के चलते जितना संकट बताया जा रहा है उससे यह संकट कहीं ज्यादा बड़ा है। इसके अलावा इस साल हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र में शामिल चर्चित 'NYAY'स्कीम की रूपरेखा तय की थी।

भारत से क्या है रिश्ता?

भारत से क्या है रिश्ता?

अमेरिकी नगारिक अभिजीत बनर्जी मूल रूप से भारतीय है। उनका जन्म कोलकाता में हुआ था। उन्होंने प्रेसीडेंसी कॉलेज कोलकाता से 1981 मे अर्थशास्त्र में स्नातक और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय से 1983 में एमए किया। इसके बाद वो पीएचडी करने हावर्ड गए। बनर्जी ने अर्थशास्त्री एस्तेर डफ्लो और सेंथिल मुलैनाथन के साथ अब्दुल लतीफ जमील पॉवर्टी एक्शन लैब के सह-संस्थापक हैं। 2003 में उन्‍होंने एस्‍थर डुफ्लो और सेंधिल मुलाइनाथन के साथ मिलकर लैब की स्‍थापना की। ये संस्था गरीबी को लेकर काम करती है।

ये भी पढ़ें- अभिजीत बनर्जी: राहुल गांधी की NYAY का खाका तैयार करने में की थी मदद, नोटबंदी पर उठाए थे सवाल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+