राहुल गांधी के पुशअप्स की स्वरा भाष्कर ने की तारीफ तो हुई ट्रोल, यूजर्स बोले बेरोजगार...
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और वायनाड से सांसद राहुल गांधी इन दिनों केरल और तमिलनाडु के चुनावी दौरे पर हैं। वो केरल तमिलनाडु में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए प्रचार कर रहे हैं। यहां वो मछुआरों के साथ कभी मछली पकड़ते नजर आ रहे तो कभी वो ग्रामीणों के साथ खाना पकाते दिख रहे हैं। वहीं तमिलनाडु के सेंट जोसेफ मैट्रिकुलेशन हाइयर सेकेंडरी स्कूल में राहुल गांधी ने पहले स्टूडेंट्स के साथ डांस किया और इसके बाद वहां स्टूडेन्ट के साथ पुशअप्स भी लगाए। जिसका वायरल वीडियो बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भाष्कर ने शेयर कर राहुल गांधी की तारीफ की लेकिन स्वरा भाष्कर को राहुल गांधी की तारीफ करना अब भारी पड़ रहा है वो अब इंटरनेट पर यूजर्स के निशाने पर आ चुकी है। स्वरा जमकर ट्रोल हो रही हैं और यूसर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

राहुल गांधी ने एक हाथ से छात्रा के साथ किया पुशअप्स
राहुल गांधी के इस वीडियो को एएनआई ने अपने ऑफिशल एकाउंट पर शेयर किया है और इस वीडियो पर स्वरा भास्कर ने शेयर किया। जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी तमिलनाडु के सेंट जोसेफ मेट्रिक्यूलेशन हायर सेकंडरी स्कूल में एक छात्रा के साथ पुशअप्स कर रहे हैं लेकिन राहुल गांधी ने उस समय सबको चौका दिया जब उन्होंने एक हाथ से पुशअप्स किया।

स्वरा भाष्कर ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी के लिए लिखी ये बात
वीडियो को बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने रिट्वीट किया है और इसके साथ कमेंट किया है, 'यह बंदा कमाल का है!'स्वरा के इसी कमेंट पर वो ट्रोल हो गई। ये पहली बार नहीं है जब स्वरा भाष्कर ट्रोल हुई हैं वो आए दिन फिल्म जगत हो या राजनीति, हर मुद्दे पर स्वरा भाष्कर अपनी राय रखती हैं और हर बार वो यूसर्ज के निशाने पर आ जाती हैं। जैसा कि इस बार भी हुआ।

यूजर्स ने स्वरा भास्कर को ट्रोल करते हुए लिखे ये कमेंट
यूजर्स ने स्वरा भाष्कर को ट्रोल किया। एक यूजर ने स्वरा भास्कर को ट्रोल करते हुए लिखा, 'शादी कर लो उनसे,वो भी मंदबुद्धि और तुम भी माशाअल्लाह क्या जोड़ी बनेगी। THE SIKKH IS BACK! NO KHALISTAN! LOVE Flag of India MODI नाम के यूजर ने स्वरा भास्कर को ट्रोल करते हुए लिखा 'बेरोजगार अभिनेत्री।' वहीं एक किरन जैन ( देशभक्त ) नाम की यूजर ने इस पर ट्वीट किया, 'अगर इतना ही पसंद आ गया हैं तो, निकाह क्यों नहीं कर लेती।' हीरो नामक यूजर ने ट्वीट किया 'वह बच्चों के साथ कंप्टीशन कर रहे हैं और खुशी आपको मिल रही है।'
अगर इतना ही पसंद आ गया हैं तो
— किरन जैन ( देशभक्त ) 🇮🇳 🚩 (@JainKiran6) March 1, 2021
निकाह क्यों नहीं कर लेती #झल्ली?? 😊
शादी कर ले उससे,वो भी मंदबुद्धि ओर तुम भी माशाअल्लाह क्या जोड़ी बनेगी.... 😉
— 𝑯𝒂𝒓𝒅𝒊𝒌 𝑩𝒉𝒂𝒗𝒔𝒂𝒓 (@Bittu_Tufani) March 1, 2021
Jobless actress!
— THE SIKKH IS BACK! NO KHALISTAN! LOVE 🇮🇳 MODI (@THESIKKHISBACK) March 1, 2021












Click it and Unblock the Notifications