स्वरा भास्कर पर भड़की पाकिस्तानी एक्ट्रेस, अपने देश को असफल बताने से नाराज
पाकिस्तान की एक्ट्रेस और वीजे उर्वा हुसैन ने पाकिस्तान को लेकर दिए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के विरोधाभासी बयानों पर हमला बोला है। उर्वा हुसैन ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए स्वरा पर निशाना साधा।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की एक्ट्रेस और वीजे उर्वा हुसैन ने पाकिस्तान को लेकर दिए गए बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के विरोधाभासी बयानों पर हमला बोला है। उर्वा हुसैन ट्विटर पर अपनी भड़ास निकालते हुए स्वरा पर निशाना साधा। उन्होंने स्वरा को एक कड़वा और विरोधाभासी बात बोलने वाला शख्स बताया। उर्वा ने ट्विटर पर एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें स्वरा पाकिस्तान को लेकर दो विरोधाभासी बातें करती दिख रही हैं। पहले वीडियो में वो पाकिस्तान को एक अच्छा देश बताती हैं, वहीं दूसरे में उसकी बुराई करती है।

स्वरा पर उर्वा ने निकाली भड़ास
पाकिस्तानी एक्ट्रेस उर्वा हुसैन और पड़ोसी मुल्क के लोग बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से काफी नाराज हैं। वजह है उनका पाकिस्तान को एक असफल देश बताना। उर्वा हुसैन ने स्वरा भास्कर पर निशाना साधते हुए ट्विटर पर लिखा, 'पाकिस्तान को आपने साल 2015 में सबसे पसंदीदा देश बताया था। ये पिछले कुछ सालों में और बेहतर ही हुआ है, यहां लोगों के दिल बड़े हैं और अपने मेहमान का स्वागत करते हैं।' 'महिला सशक्तिकरण करते-करते आप एक कड़वी इंसान बन गई हैं। और ये सब उस देश का शख्स बोल रहा है जो खुद अपनी फिल्म (पद्मावत) बैन कर देता है।'

'क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है?'
उर्वा ने आगे लिखा, 'इसलिए महिला सशक्तिकरण की बात तो मत ही करें। यह केवल आपको एक अज्ञानी व्यक्ति के रूप में दर्शाता है जो अपने बयान में भी विरोधाभासी हैं। यह निश्चित रूप से एक असफल राज्य नहीं है, लेकिन आप एक 'असफल इंसान' जरूर दिख रही हैं।' उर्वा ने इसके बाद स्वरा का एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि 'क्या मुझे और कुछ कहने की जरूरत है?'
दोनों इंटरव्यू में स्वरा ने कहीं विरोधाभासी बातें
इस वीडियो में स्वरा के दो इंटरव्यू हैं। पहला इंटरव्यू पाकिस्तानी मीडिया के साथ है, वहीं दूसरे इंटरव्यू में वो 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म की स्टारकास्ट के साथ राजीव मंसद को इंटरव्यू दे रही हैं। पहले वीडियो में स्वरा कहती हैं, 'जिसे दुश्मन देश समझा जाता है वो कतई ऐसा नहीं है। मैं काफी जगह घूमी हैं। लंदन, पेरिस, इस्तानबुल, न्यूयॉर्क सब फेल हैं लाहौर के सामने। यहां आकर मैंने जनाब शब्द भी बोलना सीखा।'

स्वरा ने अब तक नहीं दिया कोई जवाब
इसके ठीक ही दूसरे वीडियो में स्वरा कहती हैं कि आप ऐसे देश से क्या उम्मीद करते हैं जो शरिया लॉ पर चलता है। स्वरा ने पाकिस्तान को एक असफल राज्य बताया और बोलीं, 'मुझे समझ में नहीं आता कि हम पाकिस्तान में होने वाली सभी मूर्ख चीजों से क्यों आनंद लेते रहते हैं।' स्वरा ने पाकिस्तानियों की शब्दावली का भी मजाक बनाया। उर्वा हुसैन के आरोपों पर स्वरा का अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। बता दें कि आपत्तिजनक भाषा के कारण पाकिस्तान ने 'वीरे दी वेडिंग' फिल्म को बैन कर दिया है।
ये भी पढ़ें: पापा शाहरुख की टीम केकेआर के इस क्रिकेटर पर आया सुहाना खान का दिल
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications