बेंगलुरु: तेज रफ्तार SUV का कहर, बाइकर्स को बीच सड़क कुचला, विचलित कर देगा VIDEO
दिवाली की शाम बेंगलुरु में एक बेहद ही दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। बेंगलुरु के एक व्यस्त मार्केट में दिनदहाड़े एक बेकाबू कार ने तीन लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है।
हादसे में कुल चार लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना का वीडियो टक्कर मारने वाली एसयूवी के पीछे चल रही एक अन्य कार के डेशकैम में रिकॉर्ड हुआ है।इस हिट एंड रन मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना बेंगलुरु के कलेना अग्रहारा इलाके के पास की बताई जा रही है। हादसे के वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार एसयूवी बाइक सवारों को टक्कर मार देती है। एसयूवी की चपेट में आने के बाद बाइक सवार महिला पास से गुजर रही दूसरी कार के बोनट पर जा गिरी। व्यक्ति पहले कार के बोनट और फिर दो कारों के बीच सड़क पर गिरने से पहले कई फीट तक हवा में उछला।
वहीं, दूरी बाइक सवार कार की चपेट में आने के चलते फुटपाथ पर गिर गया। जिनमें बाइक सवार एक युवक और य़ुवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि तीन घायलों की पहचान किरण, जस्मिता और बसंत के रूप में हुई है। हादसे में बाइक पर सवार किरण उछलकर नीचे गिर गई। दूसरी बाइक पर बैठे जस्मिता और बसंत कुमार भी कार की चपेट में आने से घायल हो गए।
हुलिमावु ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, "यह घटना कलेना अग्रहारा आवासीय इलाके के पास हुई, जब अभिषेक अग्रवाल नाम के कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी। घटना कैमरे में कैद हुई है। इस सड़क हादसे में आयल हुए सभी लोगों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। सभी घयलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications