इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया, कोरोना के बढ़ते मामलों पर DGCA ने लिया फैसला

नई दिल्‍ली। नई दिल्‍ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिक उड्डयन महानिदेशक (DGCA) ने मंगलवार को अंतरराष्‍ट्रीय उड़ान परिचालन पर लगे प्रतिबंध की अवधि को बढ़ाकर अब 30 अप्रैल, 2021 तक कर दिया है। डीजीसीए के तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि य‍ह प्रतिबंध उन इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर लागू नहीं होगा जो विशेष तौर पर नागर विमानन महानिदेशालय द्वारा अनुमोदित हैं।

इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 30 अप्रैल तक बढ़ाया गया, कोरोना के बढ़ते मामलों पर DGCA ने लिया फैसला

Recommended Video

    Corona MHA Guidelines : Home Ministry ने जारी किए नए नियम, 30 अप्रैल तक रहेंगे लागू | वनइंडिया हिंदी

    साफ शब्‍दों में कहें तो 30 अप्रैल तक सभी इंटरनेशनल फ्लाइट्स पर रोक रहेगी। हालांकि डीजीसीए की तरफ से कहा गया है कि अगर जरूरत महसूस पड़ती है तो कुछ इंटरनेशनल रूट्स पर संबंधित अथॉरिटी की मंजूरी लेकर उड़ानों को संचालित किया जाएगा।

    आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के चलते 23 मार्च 2020 से भारत में निर्धारित अंतरराष्‍ट्रीय यात्री सेवाएं निलंबित हैं। हालांकि हालांकि विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें मई से वंदे भारत मिशन के तहत और जुलाई से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय 'एयर बबल' व्यवस्था के तहत संचालित हो रही हैं। गौरतलब है कि एयर बबल समझौते के तहत भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, केन्‍या, यूएई, भूटान और फ्रांस सहित 27 देशों से हाथ मिलाया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+