Nupur Sharma: बीजेपी से सस्पेंड नूपुर शर्मा को मिल रही जान से मारने की धमकियां, दिल्ली पुलिस ने दी सुरक्षा

नई दिल्ली, 07 जून: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर नूपुर शर्मा को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। नूपुर शर्मा की तरफ से धमकियां मिलने की शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें सुरक्षा प्रदान की है। बता दें, पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी ने अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया था।

Suspended BJP leader Nupur Sharma gets Delhi Police security

Recommended Video

    Nupur Sharma Suspend: Prophet पर बयान के साइड इफेक्ट्स ! | Kuwait | वनइंडिया हिंदी | *International

    नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस से की थी शिकायत

    बीजेपी से सस्पेंड होने के बाद नूपुर शर्मा ने दिल्ली पुलिस से शिकायत की थी कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। अब दिल्ली पुलिस ने नूपुर शर्मा और उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है।

    पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद चर्चा में आईं नूपुर शर्मा

    बीजेपी से सस्पेंड की गईं नूपुर शर्मा राजनीति में काफी पहले से सक्रिय हैं। उन्होंने एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्‍पणी कर दी थी, जिसके बाद से वह चर्चा में हैं। उनका यह बयान देश ही नहीं, विदेशों में भी छाया हुआ है। कई मुस्लिम देश नूपुर शर्मा के इस बयान के बाद आपत्ति जता चुके हैं।

    BJP ने किया किनारा, नूपुर शर्मा ने मांगी माफी

    बीते रविवार को बीजेपी की तरफ से एक पत्र जारी कर कहा गया है कि इस तरह की टिप्पणी भाजपा के मूल विचार के खिलाफ है। उधर, पार्टी से निलंबित होने के बाद नूपुर शर्मा ने उनकी टिप्णणी को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा, 'मैं अपने शब्द वापस लेती हूं। मेरी मंशा किसी को ठेस पहुंचाने की नहीं थी, अगर मेरे शब्दों से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है तो मैं अपने शब्द वापस लेती हूं।'

    नूपुर शर्मा को जान से मारने की मिल रही धमकियां

    नूपुर शर्मा और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नूपुर शर्मा को एक तथाकथित आतंकी संगठन ने धमकी दी है। दिल्ली के गाजीपुर में विस्फोटक मिलने की जिम्मेदारी लेने वाले तथाकथित आतंकी संगठन मुजाहिद्दीन गजवातुल हिंद ने पोस्टर जारी कर कहा, 'नूपुर शर्मा ने पहले प्रोफेट साहब की शान में गुस्ताखी की और अब माफी मांग रही है, डबल स्टैंडर्ड अपनाते हुए बीजेपी चाणक्य की नीति पर चलते हुए चालबाजी कर रही है। हम नुपुर शर्मा को हिदायत देते हैं की वो बयान वापस लेते हुए पूरे विश्व से माफी मांगे वरना हम वही करेंगे, जो प्रोफेट साहब की शान में गुस्ताखी करने वालों के साथ किया जाता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+