राष्ट्रपति चुनाव के बीच सुषमा ने पोस्ट किया 2013 का वीडियो, साधा मीरा कुमार पर निशाना

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दिल्ली में चल रही हलचल के बीच सुषमा स्वराज ने ट्विटर पर करीब 6 मिनट लंबा एक वीडियो पोस्ट किया है।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद के सामने विपक्ष की ओर से मीरा कुमार के उतरने से चुनाव दिलचस्प हो गया है। कोविंद को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाकर भाजपा विपक्ष में सेंध लगा चुकी है। इस बीच विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साल 2013 का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट कर मीरा कुमार पर निशाना साधा है।

लोकसभा में दिए गए भाषण का है वीडियो

लोकसभा में दिए गए भाषण का है वीडियो

सुषमा स्वराज ने 2013 में लोकसभा में दिए गए अपने एक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस भाषण के दौरान पूर्व लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने उस समय विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज को उनके भाषण के दौरान कई बार बीच में टोका था। भाषण में सुषमा स्वराज भ्रष्टाचार के मुद्दे पर यूपीए सरकार को घेर रही थीं।

मीरा कुमार की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

मीरा कुमार की निष्पक्षता पर उठाए सवाल

वीडियो पोस्ट करते हुए सुषमा स्वराज ने लिखा है, 'लोकसभा स्पीकर मीरा कुमार ने किस तरह नेता विपक्ष के साथ व्यवहार किया।' सुषमा का यह वीडियो करीब 6 मिनट लंबा है, जिसमें मीरा कुमार ने कई बार उन्हें टोका है। वीडियो पोस्ट करते हुए सुषमा ने मीरा कुमार की निष्पक्षता पर सवाल उठाए हैं। गौरतलब है कि मीरा कुमार को विपक्ष की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया गया है।

6 मिनट के भाषण में 60 बार रोका

6 मिनट के भाषण में 60 बार रोका

इस वीडियो के साथ ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने एक न्यूज वेबसाइट की खबर का लिंक भी पोस्ट किया है, जिसका शीर्षक है- स्पीकर ने सुषमा के 6 मिनट के भाषण में उन्हें 60 बार रोका। 2013 में सुषमा स्वराज लोकसभा में विपक्ष की नेता थीं। अपने भाषण के दौरान उन्होंने मनमोहन सरकार में कथित तौर पर हुए भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा था।

ये है सुषमा स्वराज का वो वीडियो

वीडियो में मीरा कुमार लगातार 'थैंक यू' और 'ऑल राइट' कहकर सुषमा स्वराज से अपना भाषण संक्षिप्त करने को कह रही हैं। भाषण के बाद सुषमा स्वराज ने आरोप लगाया था कि स्पीकर ने उनके भाषण के दौरान हंगामा कर रहे वरिष्ठ मंत्रियों को नहीं रोका। आपको बता दें कि राष्ट्रपति चुनाव 17 जुलाई हो होना है और चुनाव परिणाम 20 जुलाई को आएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+