ब्रिक्स मीडिया फोरम में बोली सुषमा स्वराज, आतंकवाद वैश्विक चुनौती

नई दिल्ली। ब्रिक्स मीडिया फोरम में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आतंकवाद का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद वैश्विक चुनौती है। सब पहले जैसा नहीं चल सकता। अच्छे और बुरे आतंकवाद का झूठा भेद बंद करना होगा।

sushma

अच्छे-बुरे आतंकवाद का अंतर बंद करना होगा: सुषमा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में ये बात देखने के मिली कि आतंकवाद से समझौता करने व्यापार नहीं किया जा सकता। सामान्य रुप से संबंध आगे बढ़ाने के लिए आतंकवाद के मुद्दे पर समझौता नहीं किया जा सकता।

ब्रिक्स मीडिया फोरम में बोलते हुए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवाद वैश्विक चुनौती है। अच्छे और बुरे आतंकवाद के अंतर को बंद करना होगा।

आतंकवाद का जिक्र कर इशारों में पाकिस्तान को घेरा

सुषमा स्वराज ने कहा कि किसी राज्य प्रायोजित या फिर राज्य संरक्षित आतंकवाद सबसे बड़ी चुनौती है। इससे निपटने की जरूरत है। आतंकवाद सार्वभौमिक शांति के लिए एक महत्वपूर्ण खतरा है, वास्तव में ये एक वैश्विक चुनौती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+