मुस्लिम युवक ने की सुषमा को किडनी दान की पेशकश, ये मिला जवाब

बसपा समर्थक ने की है सुषमा स्वराज को किडनी दान करने की पेशकश।

नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने व्यहवार के चलते देश-विदेश में हर मजहब और जाति के लोगों के बीच कितनी लोकप्रिय हैं, इसकी एक बानगी उनकी किडनी फेल होने पर उनके एम्स में भर्ती होने के बाद देखी जा सकती है।

sushma

सुषमा स्वराज किडनी फेल होने के बाद एम्म में भर्ती हैं। बुधवार को उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी कि उनको किडनी ट्रांसप्लांट से गुजरना होगा। इसके बाद से देशभर से लोग उन्हें अपनी किड़नी देने की पेशकश कर रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के बारे में कहा जाता है कि वो अल्पसंख्यकों के बीच कम लोकप्रिय है, लेकिन पार्टी की नेता सुषमा स्वराज के साथ ऐसा नहीं है। उनके लिए कई मुस्लिम अपनी किडनी देना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश के मुजीब अंसारी ने सुषमा स्वराज को ट्वीट करते हुए कहा कि मैं एक मुसलमान हूं और बहुजन समाज पार्टी का समर्थक हूं लेकिन मैं आपकों अपनी किडनी डोनेट करना चाहता हूं। मुजीब ने लिखा कि आप मेरे लिए मां के बराबर हैं दुआ करता हूं कि अल्लाह आपको जल्दी सेहतमंद करे।

सुषमा के कहा, सभी का बहुत शुक्रिया

सुषमा स्वराज ने मुजीब के ट्वीट पर उनका शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि मेरे भाई किडनी पर किसी धर्म का लेबल नहीं होता है।

अन्य भी कई मुसलमान युवकों ने सुषमा स्वराज की अच्छी सेहत की दुआएं करते हुए उन्हें अपनी किडनी देने की पेशकश की है।

वहीं तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के सांसद रायपति संबाशिवा राव ने शुक्रवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को अपनी किडनी देने की पेशकश की। रायपति पूर्व में कांग्रेसी रहे हैं।

सुषमा को लिखे पत्र में राव ने कहा है कि आपकी स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ है कि आपकी किडनी फेल हो गई है। मुझे पता चला है कि एम्स के डॉक्टरों ने आपको जल्द से जल्द किडनी प्रत्यारोपण की सलाह दी है, ऐसे में अगर आप किडनी दान के मेरे प्रस्ताव को स्वीकार करें, तो मुझे बहुत खुशी होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+