मोदी सरकार के चार साल पर सुषमा स्वराज ने गिनाईं विदेश मंत्रालय की उपलब्धियां, जारी की किताब
नई दिल्लीः विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोमवार को मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर एक बुक रिलीज की। इस मौके पर उनके साथ मंत्री वीके सिंह और एमजे अकबर भी मौजूद थे। ये किताब एमईए की उपलब्धियों पर रिलीज की गई है। बुक रिजीज करने के बाद सुषमा स्वराज ने मीडिया से भी बात की और पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। सवालों के जवाब में सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं चल सकती है।

सीमा पर जनाजे उठ रहे हैं तो बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती- सुषमा स्वराज
पाकिस्तान पर बात करते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि हमने नहीं कहा कि बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन आतंकवाद और बातचीत एक साथ नहीं किए जा सकते। वो(पाकिस्तान) आतंकवाद छोड़ दें, हम बातचीत को तैयार हैं। जब सीमा पर जनाजे उठ रहे हैं तो बातचीत की आवाज अच्छी नहीं लगती।''
सुषमा गिनाईं अपनी सरकार की उपलब्धियांं
एक सवाल का जवाब देते हुए सुषमा स्वराज ने कहा कि, 'मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि इतने सारे देश थे, जहां हमारे नेता नहीं गए। जब हमने अपनी सरकार बनाई, हमने सोचा कि हम संयुक्त राष्ट्र में मौजूद सभी 192 देशों को मंत्रिस्तरीय स्तर की बातचीत के लिए शामिल करेंगे। और, हमने अब तक 186 देशों को कवर कर लिया है।''

भारतीय समुदाय के 90,000 लोगों को विभिन्न देशों से बचाया गया- सुषमा स्वराज
विदेश मंत्री ने दावा किया किया कि उन्होंने भारतीय समुदाय के 90,000 लोगों को विभिन्न देशों से बचाया गया है। साथ ही उन्होंने इस मौके पर पीएम मोदी की विदेश यात्राओं के बारे में बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने अपनी यात्राओं में कई लोगों को गंभीर सजा से बचाया है। आज, विदेशों में रहने वाले भारतीय शांतिपूर्वक रह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications