#sushmaswarajRIP: इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त थीं पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार को 67 साल की उम्र में निधन हो गया है, दिल का दौरा पड़ने के बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था, एम्स पहुंचने के कुछ देर बाद ही डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया, डॉक्टर्स ने बताया कि उनकी मौत कार्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है। आपको बता दें कि सुषमा स्वराज लंबे अर्से से बीमार चल रही थीं और उनका किडनी ट्रांसप्लांट भी हुआ था, बीमारी की वजह से ही उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त रहीं...

इस गंभीर बीमारी से ग्रस्त रहीं...

पूर्व विदेश मंत्री को इससे पहले भी किडनी के खराब होने की समस्या के चलते यहां भर्ती कराया गया था, साल 2016 में किडनी खराब होने के कारण उन्हें डायलिसिस पर रखा गया था,वो डायबिटीज की पुरानी बीमारी से भी जूझ रही थीं।

 '20 साल से भी ज्यादा समय से डायबिटीज की पीड़ित थीं'

'20 साल से भी ज्यादा समय से डायबिटीज की पीड़ित थीं'

सुषमा करीब 20 साल से भी ज्यादा समय से डायबिटीज की पीड़ित थीं, डायबिटीज होने के बाद ही उनकी किडनी खराब हुई थी लेकिन बीमार होने के बावजूद उन्होंने अपने काम से कोई समझौता नहीं किया।

पूरे भारत में शोक की लहर

पूरे भारत में शोक की लहर

सुषमा स्वराज के अचानक दुनिया से अलविदा कह जाने से पूरे भारत में शोक की लहर दौड़ गई है। आपको बता दें कि दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री रही सुषमा स्वराज का जन्म 14 फरवरी 1952 को हुआ था, स्वराज तीन बार राज्यसभा सदस्य और अपने गृह राज्य हरियाणा की विधानसभा में दो बार सदस्य रहीं, अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली सरकार में उन्होंने सूचना प्रसारण मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, संसदीय कार्य मंत्री सहित विभिन्न मंत्रालयों की जिम्मेदारी कैबिनेट मंत्री के रूप में संभाली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+