पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन

नई दिल्ली। पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का बीती रात दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। सभी राजनीतिक दलों ने सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जाहिर करते हुए उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर की है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से लेकर तमाम दिग्गज लोगों ने सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी। सुषमा स्वराज का 67 वर्ष की आयु में निधन हो गया। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में उनका अंतिं संस्कार किया गया। इससे पहले बुधवार सुबह 11 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके आवास पर रखा गया, जहां लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किए। 3 बजे सुषमा स्वराज की अंतिम यात्रा लोधी रोड के शवदाह गृह पहुंची, जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया।

Sushma Swaraj passed away her last  right today 7 August live Updates.

पढ़ें, पल-पल का लाइव अपडेट

LIVE Feed
Aug 07, 2019, 4:32 PM IST

सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार के बाद लोधी रोड स्थित शवदाह गृह से लौटते नरेंद्र मोदी, गुलाम नबी आजाद और दूसरे नेता।
Aug 07, 2019, 4:28 PM IST

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज पंचतत्व में विलीन। लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में हुआ अंतिम संस्कार।
Aug 07, 2019, 4:20 PM IST

विद्युत शवहाद गृह में होगा सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार।
Aug 07, 2019, 4:12 PM IST

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला ने सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि दी।
Aug 07, 2019, 4:04 PM IST

नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, गुलाम नबी आजाद, लालकृष्ण आडवाणी, मनीष सिसोदिया, शरद यादव, अशोक गहलोत, बिप्लब देव, अरविंद केजरीवाल और दूसरे बड़े नेताओं ने सुषमा स्वराज को अंतिम श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Aug 07, 2019, 3:58 PM IST

सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज अंतिम संस्कार की पूरी प्रक्रिया को पूरी कर रही हैं।
Aug 07, 2019, 3:57 PM IST

सुषमा स्वराज के पति और बेटी उनकी अंतिम यात्रा के दौरान उनको श्रद्धांजलि देते हुए।
Aug 07, 2019, 3:55 PM IST

नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद, अशोक गहलोत और कई बड़े नेता लोधी रोड शवागृह पहुंचें हैं।
Aug 07, 2019, 3:45 PM IST

सुषमा स्वराज का पार्थव शरीर लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में पहुंच गया है। कुछ देर में सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Aug 07, 2019, 3:40 PM IST

गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के कई बड़े नेता लोधी रोड स्थित शवागृह में पहुंच गए हैं. यहां पर सुषमा स्वराज का अंतिम संस्कार किया जाएगा.
Aug 07, 2019, 3:39 PM IST

सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर बीजेपी ऑफिस से लोधी रोड शव गृह के लिए निकल चुका है। कुछ देर में अंतिम संस्कार होगा।
Aug 07, 2019, 2:39 PM IST

शुषमा स्वराज के पार्थिव शऱीर को भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। 3 बजे तक उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे।
Aug 07, 2019, 2:18 PM IST

पूर्व सांसद, भाजपा नेता जया प्रदा ने कहा, हम उनको दीदी कहते थे। वो एक बड़ी राजनेता हीं नहीं, मेरे लिए मां और बहन की तरह थीं। यकीन नहीं हो रहा कि अब वो हमारे बीच नहीं हैं।
Aug 07, 2019, 1:47 PM IST

सुषमा स्वराज के निधन पर बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने दुख जताया।
Aug 07, 2019, 1:33 PM IST

सुषमा स्वराज मेरी बड़ी बहन की तरह थीं, कल उनके निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गया। रात 8.45 बजे मेरी उनसे बात हुई थी। उन्होंने कहा था कि आपको आना है और जाधव केस की अपनी एक रुपए की फीस लेनी है। इसके ठीक 10 मिनट बाद उन्हें दिल का दौरा पड़ा था।
Aug 07, 2019, 1:32 PM IST

भाजपा मुख्यालय में उत्तर प्रदेश के मुख्यंत्री योगी आदित्यनाथ ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि।
Aug 07, 2019, 12:45 PM IST

सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय ले जाया जा रहा है।
Aug 07, 2019, 12:32 PM IST

चीन के राजदूत सन वेडॉन्ग ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया दुख, बोले भारत-चीन के रिश्तों को बेहतर करने में उनका योगदान काफी रहा है, मैं उनके और उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करता हूं।
Aug 07, 2019, 12:26 PM IST

पाकिस्तान से वापस लाई गई गीता ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि।
Aug 07, 2019, 12:15 PM IST

दोपहर 3 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार
Aug 07, 2019, 12:15 PM IST

कुछ देर में सुषमा स्वराज का पार्थिव शरीर भाजपा कार्यालय लाया जाएगा।
Aug 07, 2019, 11:57 AM IST

सुषमा स्वराज जी के आकस्मिक निधन से बहुत दुखी हूं, देश के लिए यह बहुत बड़ा नुकसान है, मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं, हमने आज राजकीय शोक का ऐलान किया है- त्रिवेंद्र सिंह
Aug 07, 2019, 11:55 AM IST

सरबजीत सिंह की बहन दलबीर कौर ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया दुख। उन्होंने कहा कि भरोसा नहीं हो रहा है कि सुषमा जी इतनी जल्दी चली गईं। पूरे देश के लिए यह बड़ा नुकसान है। उन्होंने हमेशा लोगों की मदद की। हामिद अंसारी, सरबजीत, गीता, जाधव हर किसी की उन्होंने मदद की थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।
Aug 07, 2019, 11:52 AM IST

ओम बिड़ला, स्पीकर, लोकसभा

सुषमा जी भारतीय संस्कृति की दूत थीं। वह एक कुशल प्रशासक और संवेदनशील नेता थीं। आज पूरा देश उनकों खोने की वजह से दुखी है। वह सबकी परेशानियां समझती थीं और हल करती थीं। हम उनके परिवार के साथ हैं।
Aug 07, 2019, 11:42 AM IST

कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने सुषमा स्वराज के अंतिम दर्शन किए।
Aug 07, 2019, 11:41 AM IST

पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा ने स्वराज कौशल को पत्र लिखकर पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर दुख जताया।
Aug 07, 2019, 11:22 AM IST

राज्यसभा में सभी सदस्यों ने सुषमा स्वराज को दी श्रद्धांजलि
Aug 07, 2019, 11:21 AM IST

सुषमा स्वराज के पति को देखते ही रो पड़े लालकृष्ण आडवाणी
Aug 07, 2019, 11:20 AM IST

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक
Aug 07, 2019, 11:19 AM IST

सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+