सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान को विश्न मंच से लताड़ा, बताया आतंकियो की शरणस्थली
नई दिल्ली। भारत ने गुरुवार को एक बार फिर से आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर जमकर निशाना साधा। सुषमा स्वराज ने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में कुछ देश आतंकवादियों को बढ़ावा दे रहे हैं। पाकिस्तान का नाम लिए बिना सुषमा स्वराज ने कहा कि आतंकवादी समूहों को इन देशों में समर्थन और शरण मिल रहा है और इसके जरिए वे अपने हित साधने में लगे हैं।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से इतर ब्रिक्स देशों की मंत्री स्तर की बैठक को संबोधित करते हुए सुषमा ने कहा कि हमें ऐसे देशों की निंदा करनी चाहिए जो आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देने के लिए धर्म का सहारा लेते हैं। यह आतंकवाद विश्व की शांति को भंग करने का काम कर रहा है। सभी देशों को एकजुटता से इसके खिलाफ आकर कदम उठाना होगा।
सुषमा स्वराज का यह बयान संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद अब्बासी के भाषण से पहले आया है। सुषमा ने कहा कि आतंकवादियों के नेटवर्क और उनको मिलने वाली मदद को रोकने के लिए सभी देशों को सामूहिक प्रयास करना होगा। आतंकवादियों को हथियारों की आपूर्ति, उन्हें मिलनी वाली ट्रेनिंग, राजनीतिक समर्थन सभी को बंद कराना होगा।












Click it and Unblock the Notifications