तो विदेश मंत्री नहीं रहीं सुषमा स्वराज क्योंकि...
नयी दिल्ली। ललित मोदी विवाद पर विपक्ष का विरोध झेल रही मोदी सरकार की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज क्या अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर रही हैं। हलांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई जबकि सुषमा स्वराज की ट्वीटर अकाउंट इस ओर इशारा कर रहा है।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने ट्विटर बायॉ से 'विदेश मंत्री' हटा लिया है। करीब एक हफ्ते से सुषमा स्वराज का बायॉ सेक्शन खाली पड़ा हुआ है। ऐसे में सोशल मीडिया पर ये खबर आने लगी कि सुषमा अपने पद से इस्तीफा देने की तैयारी कर रही है।
हलांकि ट्विटर अकाउंट में होने वाले बदलावों का ध्यान रखने वाली एक वेबसाइट का दावा है कि उन्होंने करीब दो महीने पहले अपने आकाउंट में 'विदेश मंत्री, भारत सरकार' लिखा था। लेकिन लोगों को उनके ट्वीटर अकाउंट में आए इस बदलाव ने नया मुद्दा दे दिया है।
गौरतलब है कि पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी की मदद के आरोप में फंसी सुषमा स्वराज पर विपक्षी दलों की ओर से इस्तीफे का दवाब बढ़ने लगा है। ऐसे में उनके ट्वीटर अकाउंट में आए इस बदलाव को इससे जोड़कर देखा जाने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications