विदेश मंत्री सुषमा स्वराज एम्स में भर्ती, डायबिटीज की शिकायत
नई दिल्ली। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को एम्स में भर्ती कराया गया है उनकी आज एंडोक्राइनोलॉजिकल संबंधी जांच की जाएगी वो डायबिटीज की बीमारी से पीड़ित हैं।
उन्हें लगातार थकान और कमजोरी महसूस हो रही थी इसलिए ही उनकी एंडोक्राइनोलॉजिकल संबंधी जांच होगी। सुषमा स्वराज को इससे पहले भी 25 अक्टूबर को एम्स में भर्ती कराया गया था तब उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। खबरों के मुताबिक, छह डॉक्टरों की की टीम की निगरानी में विदेश मंत्री की स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।













Click it and Unblock the Notifications