राहुल नहीं पवार हैं शिंदे की पहली पसंद, कहा बनें पीएम तो होगी खुशी

sushil kumar shinde
पुणे। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर अब कांग्रेसियों की राय बदलती जा रही है। जो कांग्रेस नेता अब तक राहुल गांधी के नाम की माला जपते रहते थे वहीं अब राहुल के विकल्प की ओर इशारा कर रहे है। राहुल को पीएम उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर सुशील कुमार शिंदे ने भी अपनी राय बदल दी है। इसे राहुल की घटती लोकप्रियता के तौर पर देखा जा रहा है।

केंद्रीय गृह मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे ने प्रधानमंत्री के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री और एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार की पैरवी की है। उनकी माने तो वो राहुल गांधी के नहीं बल्कि शरद पवार के पीएम बनने पर खुश होंगे।

शिंदे के मुताबिक पवार अगर प्रधानमंत्री बनते हैं तो उन्हें बेहद खुशी होगी। सुशील कुमार शिंदे के मुताबिक राजनीति में उन्हें लाने वाले कोई और नहीं बल्कि शरद पवार हैं। शिंदे ने कहा कि 1991-92 से ही शरद पवार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, लेकिन दिल्ली की राजनीति के कारण वो प्रधानमंत्री नहीं बन पाए।

शिंदे के मुताबिक पवार राष्ट्रीय स्तर के बड़े नेता हैं, लेकिन राजनीति के कारण उन्हें महाराष्ट्र तक सिमटा दिया गया। राहुल को छोड़ पवार की पैरवी करने पर शिंदे के इस बयान ने बीजेपी को हमले का मौ का दे दिया है। बीजेपी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक आखिरकार कांग्रेस ने मान लिया कि राहुल पीएम नहीं बन सकते हैं। इसीलिए अब उनके सुर बदलने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+