सुशांत ने मौत से 4 दिन पहले बहन को किया था ये इमोशनल मैसेज, सामने आया Whatsapp स्क्रीनशॉट
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है लेकिन उनके फैन और परिवारवाले अभी भी इस सदमे से उबर नहीं पाए हैं। उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। सुशांत के दोस्त उनकी तस्वीरों और वीडियोज के जरिए उन्हें याद कर रहे हैं। अब सुशांत की बहन ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट के जरिए सुशांत की बहन श्वेता ने बताया है कि वो किस कदर तकलीफ से गुजर रही हैं। उन्होंने अपने भाई के साथ 10 जून (सुशांत के निधन से 4 दिन पहले) को हुई बातचीत का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है। श्वेता ने सुशांत की दो तस्वीरें भी शेयर की हैं। एक फोटो सुशांत के बचपन की है, जबकि एक फोटो श्वेता की शादी की, जिसमें सुशांत बगल में खड़े हैं। चैट में श्वेता ने सुशांत से अमेरिका आने के लिए कहा था और बहन को जवाब देते हुए सुशांत सिंह राजपूत ने लिखा था, 'बहुत मन करता है दी...।
Recommended Video

पुरानी याद सामने आ जाती है और मुझे तोड़ देती है
श्वेता ने अपनी शादी की तस्वीर के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत के बचपन की फोटो को भी शेयर किया है। श्वेता कीर्ति सिंह ने लिखा है कि, 'बहुत दर्द है...जैसे ही मुझे लगता है कि मैं चीजों को बेहतर तरीके से डील कर रही हूं...वैसे ही कोई और पुरानी याद सामने आ जाती है और मुझे तोड़ देती है।
सुशांत बचपन से ही बहुत चार्मिंग था
श्वेता ने लिखा 'एक ऐसी ही याद मैं आप सभी के साथ शेयर करना चाहती हूं...क्योंकि कहते हैं कि दर्द बांटने से ही कम होता है। मेरा परिवार हमेशा से ही एक लड़का चाहते थे क्योंकि मां ने अपने पहले बेटे को डेढ़ साल की उम्र में ही खो दिया था। मैं अपने पहले भाई से नहीं मिल पाई थी। लेकिन मां-पापा को उम्मीद थी कि उनका दूसरा बेटा होगा। उन्होंने मन्नत मांगी थी और लगभग दो साल तक मां भगवती की पूजा भी की थी। वो व्रत रखते थे और मेडीकेशन करते थे..पूजा करते थे और मंदिरों में जाते थे। फिर दीवाली पर मैं हुई...मम्मी के लिए मैं काफी लकी थी और वो मुझे लक्ष्मी जी कहती थी। उन्होंने अपनी साधना बरकरार रखी और एक साल के बाद ही मेरे छोटे भाई का जन्म हुआ था। शुरु से ही वो काफी चॉर्मिंग था और अपनी मुस्कान से किसी को भी मोहित कर लेता था।'
सुशांत को सब गुलशन बुलाते थे
अपने दूसरे पोस्ट में श्वेता ने इस बारे में बताया वह इस बात से भी बताया कि कैसे सुशांत ने उनके घर पास घर ले लिया था। इसके अलावा श्वेता ने काफी कुछ बातें साझा की है। श्वेता ने बताया कि खेलने, डांस करने, मस्ती करने से लेकर स्कूल जाने तक दोनों ने सब कुछ साथ में ही किया। श्वेता ने बताया कि उन्हें घर पर सब गुड़िया बुलाते हैं और सुशांत को गुलशन, बचपन से लेकर अलग हो जाने तक गुड़िया-गुलशन एक-दूसरे के पर्याय हैं।

सोचती हूं कि मैं सोकर उठूंगी तो अपने भाई को पास में देख पाऊंगी
श्वेता ने बताया कि किस तरह हर कदम पर वो सुशांत के लिए प्रोटेक्टिव रही हैं। शादी के बाद जब उन्हें यूएस जाना पड़ा तो वो अक्सर सुशांत को अपने पास बुलाने के लिए मैसेज-कॉल करती थीं। अपने पोस्ट के आखिर में श्वेता ने लिखा- 'मैं आज भी सोचती हूं कि काश में उसे सबसे प्रोटेक्ट कर पाती.. मैं आज भी सोचती हूं कि मैं सोकर उठूंगी तो अपने भाई को पास में देख पाऊंगी... बिल्कुल मेरे पास और तब लगेगा कि ये सब कुछ सिर्फ एक बुरा सपना था और कुछ नहीं... लव यू भाई'।












Click it and Unblock the Notifications