कंगना पर पहली बार सुशांत की फैमिली ने तोड़ी चुप्पी, वकील ने खुलकर सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ चल रहे मामले में एक्टर के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कंगना रनौत पर निशाना साधा है। दरअसल कंगना रनौत ने मीडिया में कहा था कि, सुशांत को फिल्म इंडस्ट्रीज द्वारा परेशान किया गया था, जो उनकी आत्महत्या के पीछे का एक कारण हो सकता है। सुशांत केस में शुरू से ही मुखर रहीं कंगना रनौत ऐक्टर की मौत के लिए बॉलिवुड नेपोटिजम को लगातार जिम्मेदार ठहरा रही हैं। जबकि सुशांत के पिता ने रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया था। वकील विकास ने कंगना रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

अपना एजेंडा चला रही हैं कंगना रनौत: विकास सिंह
पिंकविला से बात करते हुए सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कहा कि कंगना रनौत के बयान 'महत्वहीन' हैं। उन्होंने आगे बताया, 'वह (कंगना) अपने खुद के एजेंडे को आगे बढ़ाने और उन लोगों पर हमला करने की कोशिश कर रही हैं जिनसे उन्हें निजी तौर पर परेशानी रही है। वह सिर्फ अपने मुद्दों पर ही सबकुछ कर रही हैं। परिवार की एफआईआर उनके दावों से कोई लेना-देना नहीं है।'

कंगना अपनी ही धुन में हैं: विकास सिंह
विकास सिंह ने आगे कहा कि- 'ऐसे लगता है कंगना अपनी ही धुन में हैं। हालांकि, विकास सिंह ने इंटरव्यू में स्वीकार किया कि कंगना द्वारा उठाए गए कुछ मुद्दे सही हैं। बकौल विकास सिंह ने कहा कि, 'हर कोई जानता है कि फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म होता है। सुशांत ने भी भेदभदाव झेला था। विकास सिंह ने कहा कि, 'केवल नेपोटिज्म के एंगल से ही इस केस की जांच हो ऐसा नहीं होना चाहिए। मुख्य मुद्दा है कि किस तरह से रिया चक्रवर्ती और उनके गैंग ने सुशांत का शोषण कर उसे खत्म कर दिया।

कंगना ने लगाए थे गंभीर आरोप
बता दें कि, कंगना ने दावा किया कि सुशांत के मौत के पीछे रिया चक्रवर्ती और उसके गैंग के अलावा मूवी माफियाओं का हाथ था। वहीं दूसरी ओर सुशांत के परिवार की तरफ से दर्ज कराई गई एफआईआर में स्पष्ट रूप में कहा था कि सुशांत की मौत से इंडस्ट्री का कोई लेना-देना है। इसके साथ ही उन्होंने, सैमुअल मिरांडा और मैनेजर श्रुति मोदी और रिया के भाई के खिलाफ आरोप लगाए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सुशांत के पिता के वकील ने उठाए सवाल
वहीं दूसरी ओर वकील विकास सिंह ने एक्टर की पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं। विकास सिंह ने कहा कि, मुझे समझ नहीं आता रिया किस हैसियत से मॉर्च्यूरी में गई। 8 जून को उनका लिविंग रिलेशनशिप भी खत्म हो गया था। उसके बाद सुशांत की जिंदगी में उनका कोई स्टेटस नहीं था। अगर वो गई हैं तो गैर कानूनी तरीके से गई। अगर मुंबई पुलिस ने रिया को इसकी इजाज़त दी तो मुंबई पुलिस को जवाब देना होगा कि किस हैसियत से उन्होंने रिया को इजाज़त दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट विस्तार से क्यों नहीं दी गई: विकास सिंह
विकास सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तमाम बातों का जिक्र नहीं किया गया है। मौत से पहले सुशांत के जूस लेने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में जूस का जिक्र नहीं है। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का समय नहीं लिखा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट विस्तार से क्यों नहीं दी गई, सुशांत के चेहरे पर निशान का रिपोर्ट में कोई जिक्र नहीं। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी बड़े कवर अप के एक्सपोज होने की बहुत बड़ी संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications