सुशांत राजपूत की बहन मीतू बोलीं- मेरे भाई के नाम पर मत करिए ये अमानवीय काम

सुशांत राजपूत की बहन मीतू सिंह बोलीं- मेरे भाई के नाम पर मत करिए ये अमानवीय काम बोलीं- भाई के नाम का गलत फायदा उठा रहे लोग

मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को इस महीने एक साल हो जाएगा। बीते साल 14 जून को मुंबई में उनकी मौत हो गई थी। सुशांत की मौत का मामला काफी चर्चा में रहा था। अभी भी सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। सुशांत के परिवार की ओर से भी कई तरह के बयान सामने आते रहे हैं। सुशांत की बड़ी बहन मीतू सिंह ने अब कहा है कि उनके भाई के नाम पर डोनेशन मांगे जा रहे हैं। जिसके लिए परिवार से इजाजत नहीं ली गई है, उन्होंने घिनौना और अमानवीय बताते हुए बंद करने की मांग की है।

क्या बोलीं मीतू सिंह

क्या बोलीं मीतू सिंह

सुशांत की बहन मीतू सिंह ने कई ट्वीट किए हैं। मीतू ने लिखा है- हमारी जानकारी में आया है कि कुछ लोग सुशांत की मौत के बाद की परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश में लगे हैं, ये बिल्कुल ही अमानवीय है। इससे लोगों को ऐसा करने से बचना चाहिए। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि हमारे परिवार ने किसी को भी सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर डोनेशन इकट्ठा करने या उससे संबंधित कुछ भी किए जाने की इजाजत नहीं दी है। चाहे वह फिल्म हो, किताब हो या फिर कोई बिजनेस। ऐसे में उसके नाम पर ये सब बंद होना चाहिए।

हम इस त्रासदी से कमाई नहीं चाहते हैं

हम इस त्रासदी से कमाई नहीं चाहते हैं

मीतू सिंह ने एक और ट्वीट में लिखा है कि सुशांत की मौत हमारे परिवार के लिए भयानक त्रासदी है। हम इससे फायदा नहीं कमाना चाहते हैं और हम किसी को ऐसा करने की इजाजत भी नहीं देंगे। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत का परिवार बिहार के पटना में रहता है।

 बीते साल अपने फ्लैट पर मृत मिले थे सुशांत

बीते साल अपने फ्लैट पर मृत मिले थे सुशांत

पिछले साल 14 जून को सुशांत बांद्रा स्थित अपने फ्लैट पर मृत मिले थे। पुलिस ने पाया था कि उन्होंने आत्महत्या की थी। सुशांत के निधन के बाद कई लोगों ने तरह-तरह की बातें उनकी मौत को लेकर की थी। यहां तक कि कुछ लोगों ने कहा था कि उनकी हत्या की गई। सुशांत के पिता की ओर से उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को आरोपी बनाते हुए केस किया गया था। इस मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के पास है। वहीं जांच में सुशांत के ड्रग्स लेने का आदी होने की बात सामने आने के बाद एनसीबी भी मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+