Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत सिंह राजपूत केस में लीक हुआ यह ऑडियो, बहन श्वेता ने मांगा जवाब

सुशांत सिंह राजपूत केस में लीक हुआ यह ऑडियो, बहन श्वेता ने मांगा जवाब

मुंबई। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फोरेंसिक विभाग ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को अपनी रिपोर्ट में साफ कर दिया है कि बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत हत्‍या से नहीं आत्‍महत्‍या के कारण हुई, हालांकि अभी इस पर सीबीआई को आधिकारिक बयान जारी करना बाकी है। इसी बीच फोरेंसिक पैनल की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉक्‍टर सुधीर गुप्ता का एक ऑडियो टेप लीक होने की खबरें सामने आई हैं जिसमें दावा किया जा रहा है कि आडियो डॉक्टर गुप्ता का है और जिसमें उन्‍होंने कहा था कि सुशांत की तस्वीरों को देखकर लगता है कि उनका मर्डर हुआ है। इस आडियो क्लिप को लेकर अब सुशांत की बहन श्वेता सिंह ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट लिखकर सुशांत पर पहले दी गई इस प्रतिक्रिया पर स्पष्टीकरण मांगा है।

फरेंसिक पैनल ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि एक्‍टर ने आत्‍महत्‍या की थी

फरेंसिक पैनल ने अपनी रिपोर्ट में साफ किया कि एक्‍टर ने आत्‍महत्‍या की थी

बता दें फॉरेंसिक टीम ने अपनी रिपोर्ट में अभिनेता के परिवार और उनके वकील द्वारा किए गए 'जहर' और 'गला घोंटने' के दावों को खारिज कर दिया है । AIIMS फॉरेंसिक मेडिकल बोर्ड ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में हत्या के एंगल को खारिज कर दिया फरेंसिक पैनल ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया था कि सुशांत की हत्या नहीं हुई थी बल्कि उन्होंने फांसी लगाकर आत्महत्या की थी।

ये आडियो हुआ है लीक,जिसमें किया गया ये दावा

ये आडियो हुआ है लीक,जिसमें किया गया ये दावा

लीक्ड ऑडियो टेप को लेकर दावा किया गया कि ये एम्‍स के डॉक्टर सुधीर गुप्ता का है और इसमें दावा किया गया है कि उन्‍होंने पहले कहा था कि जब सबसे पहले तस्वीरें उनके पास आई थीं उन्हें देखकर ऐसा लगता है कि सुशांत का मर्डर हुआ था। हालांकि बाद में एम्स के फरेंसिक पैनल की रिपोर्ट में कहा गया है कि सुशांत की मौत आत्महत्या करने के कारण हुई। एम्स की इस रिपोर्ट से सुशांत की फैमिली भी संतुष्ट नहीं थी।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case: AIIMS की रिपोर्ट पर Mumbai Police Commissioner का बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    बहन ने कहा इस तरह का यू-टर्न समझाया जाना चाहिए

    बहन ने कहा इस तरह का यू-टर्न समझाया जाना चाहिए

    डॉक्टर सुधीर गुप्ता के एक लीक हुए ऑडियोटेप को टाइम्स नाउ द्वारा दिखाया गया। सुशांत की बहन श्वेता ने AIIMS के डॉक्टर सुधीर गुप्ता के लीक हुए ऑडियो पर कहा - इस तरह के U- टर्न को समझाया जाना चाहिए। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने उसी आडियो पर प्रतिक्रिया दी है उसने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा, '' इस तरह का यू-टर्न समझाया जाना चाहिए !! क्यों??

    सुशांत का परिवार अब नए सिरे से फोरेंसिक जांच की मांग कर रहा है

    सुशांत का परिवार अब नए सिरे से फोरेंसिक जांच की मांग कर रहा है

    इस आडियो क्लिप के बाद दिवंगत अभिनेता सुशांत का परिवार अब नए सिरे से फोरेंसिक जांच की मांग कर रहा है। सुशांत सिंह के परिवार के वकील विकास सिंह ने एम्स की रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्वीट किया था कि वह एम्स के पैनल की रिपोर्ट से खुश संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई चीफ से नई फरेंसिक टीम के गठन की बात करेंगे। विकास सिंह ने कहा है कि आखिर कैसे एक एक्सपर्ट फरेंसिक टीम बिना किसी बॉडी की जांच के अपनी निर्णायक राय दे सकती है जबकि कूपर हॉस्पिटल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर पहले ही शक जताया जा चुका है जिसमें मौत का समय भी नहीं बताया गया है।

    सीबीआई फाइल कर सकती है हत्या का केस

    सीबीआई फाइल कर सकती है हत्या का केस

    बता दें सुशांत सिंह राजपूत का निधन 14 जून को उनके बांद्रा अपार्टमेंट में हुआ था। सीबीआई, एनसीबी और प्रवर्तन निदेशालय विभिन्न कोणों से अभिनेता की मौत के मामले की जांच कर रहे हैं। सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने इससे पहले ये कहा था कि एम्स रिपोर्ट फाइनल कनक्लूजन नहीं है। CBI अभी भी अपनी चार्जशीट में हत्या का केस फाइल कर सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि AIIMS ने अपनी रिपोर्ट फोटोग्राफिक इविडेंस के आधार पर बनाई है, जो उनको दिए गए थे। बता दें कि एम्स की रिपोर्ट पर अभी तक सीबीआई ने कोई भी ऑफिशल स्टेटमेंट नहीं दिया है।

    फैन्स लगातार इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे है

    फैन्स लगातार इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे है

    बता दें सुशांत के फैन्स लगातार इस मामले में हत्या की आशंका जता रहे है, लेकिन अब फॉरेंसिक रिपोर्ट केस की कुछ अलग ही कहानी बयां कर रही है। जिसमें हत्या की आशंका से इनकार किया गया है।हत्या की आशंका से इनकार किया गया है। एम्स के एक्सपर्ट की रिपोर्ट आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने ट्विटर पर सुशांत की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि हम जीतेंगे (We Will Win!)। सुशांत के परिवार में श्वेता सबसे ज्यादा इस मामले में सक्रिय हैं। वो लगातार अपने भाई को इंसाफ दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं। उन्हें सुशांत के फैन्स का काफी समर्थन भी मिल रहा है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+