सुशांत सिंह राजपूत की बैंक स्टेटमेंट डिटेल आई सामने, जानिए कब-कब निकले कितने रुपए
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 45 दिन से ज्यादा का वक्त हो गया है। मुंबई पुलिस लगातार सुशांत से जुड़े लोगों से पूछताछ कर रही है लेकिन अभी तक किसी ठोस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा पाई है। अब सुशांत सिंह राजपूत के बैंक स्टेटमेंट के हवाले से दावा किया जा रहा है कि किस तरह रिया के साथ-साथ उनके भाई पर भी सुशांत के खाते से लाखों रुपये खर्च हुए थे। न्यूज चैनल रिपब्लिक की एक रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत सिंह की मौत से पहले रिया चक्रवर्ती ने कई जगह उनके पैसे खर्च किये।
Recommended Video

सुशांत सिंह राजपूत का बैंक स्टेटमेंट
12/10/19- विविड्रेज को 72,000 रुपए का पेमेंट
14/10/19- शोविक चक्रवर्ती की फ्लाइट के खर्च 81,000 रुपए
15/10/19- शोविक चक्रवर्ती के होटल के खर्च 4,72,000 रुपए
15/10/19- दिल्ली के होटल ताज का पेमेंट 4,34,000 रुपए
14/11/19- रिया के नाम पर 1.5 लाख का ट्रांजेक्शन
20/11/19- रिया के मेकअप के सामान पर 75000 खर्च
24/11/19- रिया ने की 22, 200 रुपए की शॉपिंग
25/11/19- सुशांत ने रिया के भाई की फीस भरी
26/11/19- न्यू टर्म डिपॉजिट 20,000,000 रुपए

सीए ने कहा है कि सुशांत का बैंक बैलेंस ज्यादा नहीं था
सुशांत के पिता का आरोप है कि रिया ने उनके बेटे के अकाउंट से मोटी रकम निकाली है। वहीं अब सुशांत के सीए संदीप श्रीधर ने इन सभी बातों को गलत बताया है। उन्होंने कहा कि रिया के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं हुआ है। सीए ने कहा है कि सुशांत का बैंक बैलेंस ज्यादा नहीं था और ना ही रिया के अकाउंट में कोई मोटी रकम ट्रांसफर की गई है। सीए ने ये भी कहा कि एक बार रिया की मां ने उन्हें 33,000 रुपये दिए थे। सुशांत ज्यादातर पैसा खरीदारी या फिर किराए, ट्रैवल और अन्य चीजों पर खर्च करते थे। सीए के अनुसार सुशांत की संपति जितनी बताई जा रही है, उतनी नहीं है। उनकी कमाई बीते साल से कम हो गई थी।

मुंबई में की थी सुशांत ने आत्महत्या
उल्लेखनीय है कि 14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत अपने बांद्रा स्थित घर पर मृत पाए गए थे। उन्होंने अपने घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। हालांकि, पुलिस को उनके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। इस मामले में मुंबई पुलिस की जांच पहले से जारी है। पुलिस इस मामले में सुशांत के परिवार के सदस्यों, रसोइये, बॉलीवुड हस्तियों संजय लीला भंसाली, फिल्म समीक्षक राजीव मसंद, अभिनेत्री संजना सांघी, उनकी महिला मित्र रिया चक्रवर्ती, कास्टिंग निर्देशक शानू शर्मा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और यशराज फिल्म के आदित्य चोपड़ा समेत 40 लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications