सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच पर एक्टर के वकील ने CBI पर खड़े किए सवाल

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले की सीबीआई जांच कर रही है। इस पूरे मामले में एनसीबी ड्रग एंगल की भी जांच कर रही है। साथ ही सुशांत के अकाउंट से जुड़े वित्तीय लेनदेन की ईडी जांच कर रही है। लेकिन जिस तरह से इस पूरे मामले में ड्रग एंगल को लेकर एक के बाद एक बॉलीवुड की हस्तियों को एनसीबी समन कर रही है और यह पूरा मामला सुशांत की मौत से जुदा होता नजर आ रहा है, उसको लेकर सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह खुश नहीं हैं।

Recommended Video

    Sushant Rajput Case में देरी से नाराज वकील Vikas Singh, AIIMS टीम पर उठाए सवाल | वनइंडिया हिंदी
    sushant

    विकास सिंह ने कहा कि सुशांत के परिवार को लगता है कि यह पूरी जांच अलग ही दिशा में जा रही है। इस मामले में पूरा ध्यान ड्रग ऐंगल की ओर मुड़ गया है। एम्स के डॉक्टर ने मुझे बताया है कि सुशांत की मौत गला घोंटने से हुई है। आज हम बिल्कुल निरीह हैं क्योंकि हमे यह नहीं पता है कि इस मामले की जांच किस दिशा में जा रही है। आज तक सीबीआई की ओर से एक भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं की गई है कि आखिर इस मामले में उन्हें अभी तक की जांच में क्या मिला। जिस रफ्तार में इस मामले की जांच हो रही है, उससे मैं खुश नहीं हूं।

    वहीं एम्‍स (Aiims) के डॉ. सुधीर गुप्‍ता का कहना है कि वकील व‍िकास सिंह का बयान सही नहीं है फिलहाल हम फाइनल रिपोर्ट तक नहीं पहुंचे हैं। हत्‍या या आत्महत्या के बारे में अभी साफ-साफ नहीं कहा जा सकता है। अभी जांच पूरी नहीं हुई है। गर्दन पर निशान से साफ नहीं कहा जा सकता क‍ि ये हत्‍या है या फिर आत्‍महत्‍या। सुधीर गुप्‍ता ने कहा कि सुशांत केस में अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंचे हैं। एम्स की जांच अभी भी जारी है। सुशांत की मौत के बाद उनके परिवार ने जुलाई 2020 के आखिरी हफ्ते में बिहार के पटना में केस दर्ज करवाया था। जिसमें उन्होंने रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार सहित कुछ अन्य लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया था। फिलहाल एक महीने से इस मामले पर जांच कर रही सीबीआई की टीम ने भी अपना कोई अधिकारिक बयान नहीं दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+