दिशा सालियान के मामले में नया मोड़, मां ने कहा- 'हो सकता है मेरी बेटी की मौत सुसाइड ना हो...'

सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान के सुसाइड मामले को लेकर पहले दिन से ही सवाल उठ रहे हैं...

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर गहराए रहस्य के बीच अब उनकी पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की खुदकुशी के मामले को लेकर भी कई तरह की नई बातें सामने आ रही हैं। दरअसल दिशा की खुदकुशी के मामले को सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जोड़कर देखा जा रहा है। दिशा ने बीते 8 जून को आत्महत्या कर ली थी और इसके बाद 14 जून को सुशांत की मौत हुई। ऐसे में माना जा रहा था कि बिहार पुलिस सुशांत की मौत के साथ-साथ दिशा के खुदकुशी मामले की भी जांच कर सकती है। अब दिशा सालियान की मां ने अपनी बेटी की मौत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    Sushant Rajput case: Disha Salian की मौत कैसे हुई? Post-Mortem Report में खुलासा | वनइंडिया हिंदी
    'ये एक हादसा भी हो सकता है...'

    'ये एक हादसा भी हो सकता है...'

    'टाइम्स नाउ' की खबर के मुताबिक, दिशा सालियान की मां ने बताया, 'हम नहीं जानते कि क्या हमारी बेटी ने आत्महत्या की या नहीं। ये एक हादसा भी हो सकता है... हो सकता है कि वो वहां बैठी हो, ये भी तो हो सकता है। हमें किसी के ऊपर शक नहीं है। उसके पास काम की कमी नहीं थी, बहुत काम था उसके पास... दूसरों से कहीं ज्यादा काम था, हमें नहीं मालूम कि कितना।' गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में दिशा सालियान की मौत को एक अहम कड़ी के तौर पर देखा जा रहा है।

    क्या दिशा केस की जांच से खुलेगा सुशांत की मौत का रहस्य

    क्या दिशा केस की जांच से खुलेगा सुशांत की मौत का रहस्य

    इससे पहले बॉलीवुड अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी ट्वीट करते हुए कहा था अगर दिशा सालियान की मौत की जांच की जाए तो सुशांत सिंह राजपूत की मौत के रहस्य से पर्दा उठ जाएगा। सिमी ग्रेवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिशा सालियान की मौत के मामले की जांच होनी ही चाहिए, इसकी अनदेखी क्यों की जा रही है। दिशा मामले की जांच से सुशांत सिंह राजपूत की मौत के पीछे जो साजिश है, उसका सच सामने आ जाएगा। सुशांत केस की जांच सीबीआई को ही सौंपनी चाहिए। हम लोग सच चाहते हैं। हम चुप बैठने वाले नहीं हैं।'

    एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट में दर्ज है दिशा का केस

    एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट में दर्ज है दिशा का केस

    वहीं, मुंबई पुलिस ने इस मामले में बताया कि दिशा का केस मलवानी पुलिस थाने के अंतर्गत एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट में दर्ज किया गया है और जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि दिशा की मौत को लेकर सोशल मीडिया, अखबारों और टीवी चैनलों पर कई तरह की खबरें आ रही हैं। हम लोग इस केस में जानकारी जुटा रहे हैं और इन खबरों की सत्यता की भी जांच कर रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में लोगों से अपील की है कि अगर उनके पास दिशा से जुड़ी कोई जानकारी है, तो वो पुलिस को बताएं।

    'मेरी बेटी की मौत का सुशांत मामले से कोई संबंध नहीं'

    'मेरी बेटी की मौत का सुशांत मामले से कोई संबंध नहीं'

    आपको बता दें कि इससे पहले दिशा सालियान की मां ने जी न्यूज को दिए एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरी बेटी की मौत का सुशांत सिंह राजपूत के खुदकुशी मामले से कोई संबंध नहीं है। दिशा ने बहुत कम समय के लिए ही सुशांत के साथ काम किया था। मैं अपनी बेटी की मौत के मामले में किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हूं, लेकिन फिर से उस दर्द का अनुभव नहीं करना चाहती। मेरी बेटी वैसी नहीं थी, जैसा आजकल उसके बारे में न्यूज चैनलों पर सुनने को मिल रहा है।'

    'वो एक बार किसी के साथ सुशांत के घर गई थी'

    'वो एक बार किसी के साथ सुशांत के घर गई थी'

    दिशा की मां ने कहा, 'सुशांत की मौत से उसका कोई संबंध नहीं हो सकता, उसने कभी उसका नाम तक नहीं लिया। हमें नहीं मालूम था कि वो सुशांत की मैनेजर थी। ये बात तो हमें बाद में पता चली। केवल एक बार उसने हमें बताया था कि वो किसी के साथ सुशांत के घर गई थी। महज एक बार उससे मिलने से दोनों केस को कैसे जोड़कर देखा जा सकता है।'

    'ऐश्वर्या की तीन फिल्मों के लिए दिशा ने काम किया'

    'ऐश्वर्या की तीन फिल्मों के लिए दिशा ने काम किया'

    अपनी बेटी के बारे में और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया, 'इससे पहले दिशा ने दो साल तक ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ काम किया। ऐश्वर्या की तीन फिल्मों- जज्बा, ऐ दिल है मुश्किल और सरबजीत के समय दिशा ने उनके साथ काम किया। दिशा उस वक्त थोड़ा परेशान थी, जब उसे रणबीर कपूर की शादी को लेकर काम करने के लिए कहा गया, लेकिन बाद में उसे इस डील से हटा दिया गया।'

    'दिशा किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं थी'

    'दिशा किसी तरह के डिप्रेशन में नहीं थी'

    दिशा की मां ने आगे बताया, 'वो घर पर ही थी, लेकिन 26 जून को अपना जन्मदिन नहीं पाई। वो हर वक्त काम में ही लगी रहती थी। लॉकडाउन के दौरान काम को लेकर वो थोड़ा परेशान थी, लेकिन मुझे नहीं लगा कि वो किसी तरह के डिप्रेशन में है। जिंदगी के हर पल को वो खुलकर जीती थी और उसे ट्रेवलिंग करना बहुत पसंद था। हमें भरोसा नहीं होता कि वो खुदकुशी कर सकती है। दिशा एक बहादुर लड़की थी। हम तो उसकी शादी के बारे में बात कर रहे थे, लेकिन पता नहीं अचानक से उसे क्या हुआ।'

    'उसके दोस्तों पर मैं शक नहीं कर सकती'

    'उसके दोस्तों पर मैं शक नहीं कर सकती'

    दिशा के साथ अपनी आखिरी बातचीत का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया, 'उसने मुझसे कहा कि उसके कुछ दोस्त आए हुए हैं और वो उनके लिए खाना बना रही है। मैं उसके दोस्तों पर शक नहीं कर सकती। वो लोग तो स्कूल के दिनों से उसके साथ थे। पूरे लॉकडाउन के दौरान वो घर पर ही रही। बस एक दिन वो अपने मंगेतर के शो की शूटिंग के लिए गई थी। उस वक्त दिशा काफी खुश थी और जरा भी परेशान नहीं लगी।'

    'दिशा मेरी बेटी ही नहीं, बल्कि मेरा भविष्य थी'

    'दिशा मेरी बेटी ही नहीं, बल्कि मेरा भविष्य थी'

    दिशा की मां ने किसी तरह की धमकी मिलने की बात से इंकार किया। उन्होंने बताया, 'मुझे किसी बात का कोई डर नहीं है। मैं जानती हूं कि मेरी बेटी अब लौटकर वापस नहीं आएगी। मुझे परवाह नहीं है कि मेरे साथ क्या होता है। मेरे जीवन का अब कोई मकसद नहीं है। दिशा मेरी बेटी ही नहीं, बल्कि मेरा भविष्य थी और अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो मुझे उसकी कोई चिंता भी नहीं है। अब हमारे जीवन में इससे और ज्यादा क्या हो सकता है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+