सुशांत-दिशा सालियन की मौत में नाम घसीटे जाने पर सूरज पंचोली ने कराई FIR, लगाया उत्‍पीड़न का आरोप

मुंबई। बॉलीवुड एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत और उनके एक्स मैनेजर दिशा सालियन के मौत के मामले में लगातार सूरज पंचोली पर आरोप लगाये जा रहे थे। कभी उन्हें इस मामले में ट्रोल किया गया तो कभी तस्वीरें वायरल कर दावा किया गया कि उनका और दिशा का कनेक्शन था। इन सभी आरोपों से तंग आकर सूरज पंचोली ने मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। सूरज चाहते हैं कि उनका मानसिक शोषण करने वालों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। 7 पन्नों की शिकायत में सूरज ने आरोप लगाया है कि वे दिशा सालियान को नहीं जानते थे और न ही उनकी कभी उनसे मुलाकात हुई है।

सुशांत-दिशा सालियन की मौत में नाम घसीटे जाने पर सूरज पंचोली ने कराई FIR, लगाया उत्‍पीड़न का आरोप

उनकी मौत के साथ नाम जोड़कर मीडिया और सोशल मीडिया पर मनगढंत और फर्जी खबरें चलाई जा रही हैं। अपनी शिकायत में सूरज ने कुछ बड़े मीडिया हाउस और यूट्यूब चैनलों के नाम भी लिखे हैं। फिलहाल वर्सोवा पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और अगर इसमें सच्चाई मिलती है तो एफआईआर दर्ज कर पूछताछ शुरू कर सकती है। उल्‍लेखनीय है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें सूरज पंचोली के साथ दिशा सालियान के होने का दावा किया जा रहा था। हालांकि, इस फोटो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सूरज ने मीडिया और सोशल मीडिया पर जमकर अपना गुस्सा निकाला है। उन्होंने कहा कि वह कभी दिशा से मिले ही नहीं। जो फोटो में दिख रही है वह उनकी दोस्त अनुश्री गौर है जो अब भारत में नहीं रहती है।

8 जून को हुई थी दिशा की मौत

दिशा सालियान की मौत 8 जून को मुंबई के मलाड इलाके में स्थित एक बिल्डिंग की 14वीं मंजिल से गिरकर हुई थी। उनके पास कोई सुसाइड लेटर बरामद नहीं हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इसे आत्महत्या बताया था। वहीं इसके ठीक हफ्तेभर बाद यानी 14 जून को सुशांत की मौत भी हो गई थी। जिसके बाद से ही लोग इन दोनों की मौत के बीच कनेक्शन होने का आशंका जाहिर कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+