आत्महत्या की पहली कोशिश में फेल हो गए थे सुशांत? सामने आई ये अहम जानकारी

मुंबई। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को दो सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। लेकिन उन्हें चाहने वाले उन्हें लगातार अपनी यादों में जिंदा रखे हुए हैं। सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह आत्महत्या बताई गई है। लेकिन पुलिस उनकी आत्महत्या के पीछे की वजहों को जानने के लिए लगातार जांच कर रही है। हाल ही ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि, सुशांत ने पहले बाथरॉब से फांसी लगाने की कोशिश की थी।

जमीन पर बाथरॉब के टुकड़े मिले थे

जमीन पर बाथरॉब के टुकड़े मिले थे

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत सिंह राजपूत ने फांसी लगाने के लिए पहले बाथरॉब बेल्ट का सहारा लिया था, लेकिन वो उनके वजन को नहीं सह सकी और टूट गई। सूत्रों के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने जिस कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या की थी वहां पर जमीन पर बाथरॉब के टुकड़े मिले हैं। इसके बाद उन्होंने आत्महत्या के लिए हरे कुर्ते के इस्तेमाल किया था। अब पुलिस जांच में यह जानना चाहती है कि क्या कुर्ता सुशांत का भार संभाल सकता था या नहीं, इसलिए कालिना फॉरेसिंक लैब में भेजा गया है।

Recommended Video

    Sushant Singh के Father पहली बार Ankita Lokhande और बेटे के रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी | वनइंडिया हिंदी
    जांच के लिए भेजा रहा है वो हरा कुर्ता

    जांच के लिए भेजा रहा है वो हरा कुर्ता

    पुलिस सूत्रों के अनुसार पुलिस को तब शक हुआ जब बाथरॉब बेल्ट दो टुकड़ों में फर्श पर पड़ा मिला, जबकि सुशांत की डेड बॉडी बेड पर थी। सूत्रों के मुताबिक जब पुलिस सुशांत के घर पहुंची उस वक्त उनकी बहन और कमरे में मौजूद लोगों ने उस हरे कुर्ते को काटकर सुशांत की बॉडी को नीचे उतार लिया था। उन्होंने कुर्ते से लटकती लाश के फंदे को काटा था। सूत्रों के अनुसार कालिना फॉरेसिंक लैब कुर्ते की तन्यता को मापने के लिए उपकरणों का इस्तेमाल करेगी, जिससे यह पता चल सके कि क्या वो कुर्ता सुशांत का वजन उठा सकता था?

    अलमारी में बिखरे मिले थे प्रेस किए हुए कपड़े

    अलमारी में बिखरे मिले थे प्रेस किए हुए कपड़े

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस यह मान रही है कि सुशांत ने यह परखने के लिए बाथरॉब बेल्ट का इस्तेमाल किया होगा कि कोई व्यक्ति इससे आत्महत्या कर सकता है या नहीं। पुलिस ने यह भी बताया कि सुशांत की अलमारी खुली हुई थी, जबकि सबूत के लिए घर की तलाशी ली जा रही थी। प्रेस किए हुए कपड़े बिखरे थे। पुलिस का मानना है कि, पहली बार में जब सुशांत बाथरॉब से फांसी लगाने में असफल रहे तो उन्होंने अलमारी से फांसी के लिए दूसरा कपड़ा निकाला होगा। जिसके बाद उन्होंने हरे कुर्ते से फांसी लगाई।

    अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार

    अब विसरा रिपोर्ट का इंतजार

    गौरतलब है कि बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसकी जानकारी एक्टर के नौकर ने पुलिस को कॉल करके दी थी। हाल ही में सुशांत के सुसाइड केस में 5 डॉक्टरों की टीम द्वारा जांच की गई फाइनल फॉरेन्सिक रिपोर्ट भी सामने आ गई है जिसमें साफ हो गया है कि सुशांत ने सुसाइड की है। हालांकि उनकी अभी विसरा रिपोर्ट आनी बाकी है। उधर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राजगीर में निर्माणाधीन फ़िल्म सिटी का नामकरण अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर करने का आग्रह किया है। इस संबंध में तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश को एक चिट्ठी भी लिखी है।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+