सुशांत सिंह राजपूत केस: अपने घर से फरार हुई रिया चक्रवर्ती, नहीं उठा रही पुलिस का फोन

मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। एफआईआर में रिया पर सुशांत को सुसाइड के लिए मजबूर करने और धोखाधड़ी करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। अब खबर आई है कि रिया अपने मुंबई स्थित घर से फरार हो गई है। पुलिस उससे फोन पर भी संपर्क नहीं कर पा रही। रिपोर्ट्स के अनुसार, बिहार पुलिस मुंबई स्थित रिया के घर पहुंची थी, जहां वह नहीं मिली। रिया अभी तक बिहार पुलिस के सामने नहीं आई है।

पुलिस के सामने नहीं आना चाहती रिया

पुलिस के सामने नहीं आना चाहती रिया

ऐसा कहा जा रहा है कि रिया पुलिस के सामने नहीं आना चाहती क्योंकि वो अग्रिम जमानत के लिए अर्जी लगाना चाहती है। पुलिस फिलहाल उसकी तलाश में जुटी है। सुशांत के पिता की एफआईआर के बाद ही पटना पुलिस की चार सदस्यों की टीम मुंबई पहुंची। इस केस की जांच बीते डेढ़ महीने से मुंबई पुलिस कर रही है। इस एफआईआर के बाद से रिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। रिया अभी तक गिरफ्तार नहीं हुई है, वहीं उसने देश के सबसे महंगे वकील में से एक सतीश मनेशिंदे को हायर कर लिया है। जो सलमान खान और संजय दत्त का केस लड़ चुके हैं।

रिया पर लगाए गंभीर आरोप?

रिया पर लगाए गंभीर आरोप?

इस मामले में विनय तिवारी (एसपी सिटी, पटना) का कहना है कि बिहार पुलिस की टीम भी मुंबई पहुंच गई है और जांच कर रही है। आपको बता दें सुशांत के पिता ने रिया पर आरोप लगाया है कि रिया ने उनके बेटे की मानसिक हालत खराब की है। साथ ही वह सुशांत को दवा का ओवरडोज भी दे रही थी। सुशांत के अलग-अलग बैंक अकाउंट से 15 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए थे। रिया सुशांत की मौत के कुछ दिन पहले ही उनका घर छोड़कर चली गई और साथ में पैसे, लैपटॉप, जेवर, सुशांत के बैंक कार्ड्स, पिन और मेडिकल रिपोर्ट भी ले गई। उन्होंने रिया पर सुशांत के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है।

सुप्रीम कोर्ट में अपील की

सुप्रीम कोर्ट में अपील की

एफआईआर के बाद रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। रिया ने देश के सर्वोच्‍च न्‍यायालय में याचिका दायर कर अपील की है कि बिहार के पटना शहर में सुशांत के पिता द्वारा जो रिया के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, उसे मुंबई ट्रांसफर किया जाए। रिया ने वकील को अपना कंसेंट साइन करके दिया है। सतीश मनेशिंदे अब रिया चक्रवर्ती की ओर से केस लड़ रहे हैं सुप्रीम कोर्ट में ये अपील शिंदे ने ही दाखिल की है।

वकील का खुलासा- फरवरी में ही सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ की थी शिकायत, मुंबई पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+