वकील का खुलासा- फरवरी में ही सुशांत के परिवार ने रिया के खिलाफ की थी शिकायत, मुंबई पुलिस ने नहीं लिया कोई एक्शन

नई दिल्ली: सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से उनका परिवार मीडिया से दूरी बनाए हुए था। फिर अचानक मंगलवार को उनके पिता केके सिंह ने पटना में एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। तब से इस केस में लगातार खुलासे होते जा रहे हैं। अब ये बात सामने आई है कि सुशांत के परिवार को चार महीने पहले ही किसी अनहोनी का शक था, जिस वजह से उन्होंने मुंबई पुलिस से इस मामले की शिकायत भी की थी।

Recommended Video

    Sushant Rajput के वकील का दावा,मुंबई पुलिस में कोई Rhea Chakraborty की कर रहा मदद | वनइंडिया हिंदी
    'रिया के कंट्रोल में थे सुशांत'

    'रिया के कंट्रोल में थे सुशांत'

    इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के परिवार ने 25 फरवरी को बांद्रा पुलिस से रिया के संबंध में एक शिकायत की थी। उन्होंने कहा था कि सुशांत अच्छी संगत में नहीं हैं और उन्हें रिया से खतरा है। इस बात का खुलासा सुशांत के फैमिली वकील विकास सिंह ने किया। विकास ने बताया कि उस वक्त सुशांत पूरी तरह से रिया के कंट्रोल में थे। उनका परिवार चाहता था कि मामले में जल्द कार्रवाई हो, लेकिन पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया।

    सीएम के निर्देश पर FIR

    सीएम के निर्देश पर FIR

    वकील विकास सिंह के मुताबिक बिहार पुलिस इस मामले में केस दर्ज करने को तैयार नहीं थी। उन्होंने साफ कह दिया था कि इसमें हाई प्रोफाइल लोग शामिल हैं, जिस वजह से FIR दर्ज नहीं करेंगे। इसके बाद मामले में खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हस्ताक्षेप किया, तब जाकर मामला दर्ज हुआ। उनके परिवार ने इसके लिए सीएम का आभार जताया है। इस मामले में बिहार के मंत्री संजय झा ने भी सुशांत के परिवार की मदद की।

    रिया की गिरफ्तार की मांग

    रिया की गिरफ्तार की मांग

    विकास के मुताबिक रिया चाहती थी कि सुशांत अपने परिवार से दूर रहे। इसके लिए वो उन्हें परिवार से बात नहीं करने देती थी। अब सुशांत का परिवार जल्द से जल्द रिया की गिरफ्तारी चाहता है। उनके मुताबिक रिया के गिरफ्तार होते ही, इस मामले में कई कड़ियां सुलझेंगी। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाए हैं। विकास ने कहा कि मुंबई पुलिस अगल दिशा में जांच कर रही है, वो ऐसे लोगों के पीछे जा रहे हैं, जो इस मामले में सीधे जुड़े नहीं हैं। वो रिया से जुड़ी जांच नहीं कर रहे थे, जिस वजह से उन्हें बिहार पुलिस के पास जाना पड़ा।

    पिता ने भी लगाए गंभीर आरोप

    पिता ने भी लगाए गंभीर आरोप

    वहीं दूसरी ओर केके सिंह का आरोप है कि रिया चक्रवर्ती ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया था, वो उनसे बहुत सारी चीजों की डिमांड करने लगी थीं। जब रिया के मन मुताबिक चीजें नहीं होती थीं तो वो सुशांत को उसकी मेडिकल रिपोर्ट को सार्वजनिक करने की बात कहती थीं। रिया उन्हें धमकी देती थीं कि अगर वो उनकी बात नहीं मानेगा तो वो सबको बता देंगी कि सुशांत पागल है। उन्होंने कहा कि रिया सुशांत पर लंबे वक्त से दवाब बना रहीं थी कि सुशांत को वहीं काम करना होगा, जहां रिया को भी काम मिलेगा। केके सिंह के मुताबिक सुशांत की तीन कंपनियों में रिया डायरेक्टर हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+