सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर दिल्ली में सड़क क्यों बनाना चाहते हैं कांग्रेस के नेता,जानिए

Sushant Singh Rajput birthday:बॉलीवुड के अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अगर आज जिंदा होते तो 35 साल के हो चुके होते। आज ही उनका जन्मदिन है। उनकी मौत के सात महीने से ज्यादा गुजर चुके हैं, लेकिन सोशल मीडिया से लेकर मेनस्ट्रीम मीडिया और राजनीति तक में उनकी यादें बरकरार हैं। वैसे तो उनकी मौत पर मंबई और बिहार की राजनीति खूब गर्म हुई थी, लेकिन अब उनकी यादें दिल्ली के सियासी गलियारों में भी चर्चा का विषय बन रही हैं। बुधवार को ऐसा ही कुछ देखने को मिला साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ( SDMC) में जहां राजधानी की एक सड़क का नाम दिवंगत युवा अभिनेता सुशांसत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput)के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया गया।

दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर होगी सड़क!

दिल्ली में सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर होगी सड़क!

साउथ दिल्ली म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में बुधवार को दो अहम प्रस्ताव पास हुए, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput)के नाम पर एक सड़क का नाम रखने का प्रस्ताव भी शामिल है। दूसरे प्रस्ताव में रेस्टोरेंट्स के लिए यह अनिवार्य किया गया है कि वह अपने ग्राहकों को यह जानकारी जरूर उपलब्ध करवाएंगे कि वह नॉनवेज में जो मीट परोस रहे हैं, वह 'झटका' है या 'हलाल'? दिलचस्प बात ये है कि सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput)के नाम पर सड़क करने का प्रस्ताव कांग्रेस (Congress)के नेता और दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष और पार्षद अभिषेक दत्त की ओर से रखा गया। गौरतलब है कि सुशांत की मौत को लेकर महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार भाजपा और जेडीयू के निशाने पर रह चुकी है, जिसमें खुद कांग्रेस पार्टी भी भागीदार है। कांग्रेस नेता के प्रस्ताव में दक्षिणी दिल्ली (South Delhi)के एंड्र्यूज गंज इलाके में एक सड़क का नाम सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर रखा जाना है।

इन कारणों से सड़क का नाम सुशांत के नाम पर रखने की मांग

इन कारणों से सड़क का नाम सुशांत के नाम पर रखने की मांग

सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput)का शव पिछले साल 14 जून को उनके मुंबई (Mumbai)वाले बांद्रा के घर से मिला था। कांग्रेस के नेता ने दिल्ली में उनके नाम पर सड़क का नाम रखने कई कारण गिनाए हैं। उनका कहना है कि राजपूत पूरे देश के लिए एक प्रेरणा हैं, क्योंकि उन्होंने मीडिल क्लास बैकग्राउंड से उठकर इतना शानदार करियर बनाया। यही नहीं उन्होंने दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (Delhi Technological University) के इंजीनियरिंग की प्रवेश परीक्षा में भी सातवां रैंक हासिल किया था। यही नहीं वो कई तरह के शैक्षिक प्रयासों से भी जुड़े हुए थे।

सुशांत सिंह राजपूत मार्ग हो सड़क का नाम-कांग्रेस नेता

सुशांत सिंह राजपूत मार्ग हो सड़क का नाम-कांग्रेस नेता

दिल्ली कांग्रेस के उपाध्यक्ष के मुताबिक जिस इलाके के लिए उन्होंने यह मांग की है वहां काफी संख्या में बिहार के लोग रहते हैं और वह चाहते हैं कि एंड्र्यूज गंज से लेकर इंदिरा कैंप तक की सड़क का नाम 'सुशांत सिंह राजपूत मार्ग' किया जाए। जाहिर है कि मुंबई की राजनीति में अलग लाइन लेने वाली पार्टी दिल्ली में राजपूत के नाम जो दरियादिली दिखा रही है, उसके पीछे अगले साल होने वाला एमसीडी चुनाव है। क्योंकि, एमसीडी(MCD) में बीजेपी(BJP) और विधानसभा में आम आदमी पार्टी (AAP)ने दिल्ली में कांग्रेस(Congress) की राजनीति खराब कर रखी है।

सीबीआई ने अबतक नहीं खोला है मौत का राज

सीबीआई ने अबतक नहीं खोला है मौत का राज

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत अपनी मौत के सात महीने बाद भी करोड़ों दिलों के लिए इसलिए भावनात्मक टॉपिक हैं, क्योंकि 14 जून, 2020 के बाद पहले लगभग दो महीनों तक मुंबई पुलिस जांच के नाम पर इधर-उधर भटकती रही और उसके बाद सुप्रीम कोर्ट की दखल से मामला सीबीआई के पास पहुंच और वह आजतक यह बता पाने में नाकाम रही है कि उनकी मौत आखिर किस वजह से हुई?

जन्मदिन पर फिर याद आए सुशांत

जन्मदिन पर फिर याद आए सुशांत

यही वजह है कि सुशांत सिंह राजपूत के करोड़ों प्रशंसकों के दिलों में वह हंसता-खेलता जीवंत अभिनेता आज भी जीवित है। उनके जन्मदिन के एक दिन पहले से ही सोशल मीडिया पर उन्हें याद करने वाले श्रद्धांजलि संदेशों की होड़ लगी हुई है। कोई उनकी तरह-तरह की चुनिंदा तस्वीरें पोस्ट कर रहा है तो कोई उनके टैलेंट की बात कर रहा है या फिर कोई उस महान कलाकार के अंदर छिपे एक महान इंसान की नम्र शख्सियत का जिक्र कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+