सुशांत की मेंटल हेल्‍थ को लेकर अब उनका ही परिवार सवालों के घेरे में

सुशांत की मेंटल हेल्‍थ को लेकर अब उनका ही परिवार सवालों के घेरे में

मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस में अब सुशांत का परिवार ही सवालों के घेरे में है। इसका कारण है कि सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह और परिवार, सुशांत सिंह के कथित आत्महत्या के बाद से जो दावा कर रहे हैं, उसमें काफी विरोधाभास नजर आ रहा है। अब सुशांत की मौत के कुछ दिनों बाद एक्‍टर की तीनों बहनों और एक जीजा का बयान सामने आया है। सुशांत की मानसिक हालत ठीक नहीं थी ये बातें स्‍वयं इन चारों ने मुंबई पुलिस के सामने कबूली थीं।

मौत के बाद बहनों ने दिया था पुलिस को ये बयान

मौत के बाद बहनों ने दिया था पुलिस को ये बयान

सुशांत केस की जांच कर रही सीबीआई के पास मुंबई पुलिस को सुशांत की मौत के बाद दिए गए तीन बयान हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना के दो दिन बाद ही पुलिस को सुशांत सिंह राजपूत की चार में से दो बहनें प्रियंका तंवर, नीतू सिंह और उनके बहनोई सिद्धार्थ तंवर ने बयान दिया था। सुशांत की तीन बहनों नीतू, मीतू और प्रियंका ने ये स्‍वीकार किया है कि उनके भाई सुशांत लॉकडाउन में अच्छा महसूस नहीं कर रहे थे। तीनों बहनों ने पुलिस को बताया है कि सुशांत ने साल 2013 में साइकेट्रिस्ट को दिखाया था।

सुशांत के जीजा ने दिया था ये बयान

सुशांत के जीजा ने दिया था ये बयान

वहीं एक्‍टर सुशांत के जीजा सिद्धार्थ तंवर ने अपने बयान में कहा था कि 'सुशांत ने 'चिंता और अवसाद' के कारण आत्महत्या की और इसे लेकर किसी पर कोई संदेह या किसी के खिलाफ शिकायत नहीं थी।' सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाली वकील प्रियंका के पति और सुशांत के जीजा सिद्धार्थ तंवर ने बयान दिया था कि सुशांत ने प्रियंका को फोन किया और कहा कि वह अस्वस्थ हैं और उन्हें 'अजीब लग रहा था'। सुशांत ने बहन को मुंबई आने को कहा, लेकिन प्रियंका ने उन्हें दिल्ली बुला लिया।

पिता के के सिंह ने किया था ये दावा

पिता के के सिंह ने किया था ये दावा

सुशांत की मौत के बाद बहनों के द्वारा दिए गए ये बयान सुशांत के पिता और उनके वकील विकास सिंह के बयान विरोधाभासी हैं, क्योंकि पिता और वकी ने कहा था कि परिवार को अभिनेता के डिप्रेस्ड होने की कोई जानकारी नहीं थी। केके सिंह ने बिहार पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा था कि उन्हें साल 2019 से पहले राजपूत के मेंटल हेल्थ के बारे में जानकारी नहीं थी। उन्होंने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर अपने बेटे को ड्रग्स का ओवरडोज देने का आरोप लगाया था।

 मौत के 6 दिन पहले ही बहन ने डिप्रेशन की दवाइयां बताईं थी

मौत के 6 दिन पहले ही बहन ने डिप्रेशन की दवाइयां बताईं थी

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक खबर के अनुसार जब राजपूत की दो बहनों और बहनोई के इस बयान के बारे वकील विकास सिंह से सवाल किया गया तो उन्‍होंने कहा था कि 'मुझे इसकी जानकारी नहीं है, इसलिए मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकता। मैं पुलिस जांच पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। वहीं सीबीआई ने अपनी जांच में ये खुलासा हुआ था कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 6 दिन पहले उनकी बहन प्रियंका ने डिप्रेशन की दवाएं बताई थीं और उन्हें दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में एक कार्डियोलॉजिस्ट से इन दवाओं की प्रिस्क्रिप्शन मिला था। वहीं अपने बयान में हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी ओपी सिंह की पत्नी नीतू ने पुलिस को बताया था कि राजपूत साल 2013 में अंधेरी में एक मनोचिकित्सक से मदद मांगी थी।

सुशांत की मौत के दो दिन पहले तक बहन मीतू साथ थीं

सुशांत की मौत के दो दिन पहले तक बहन मीतू साथ थीं

बता दें ये वो ही बहन नीतू हैं जो अपने पति ओपी सिंह के साथ मुंबई सुशांत से मिलने आए थे और उनके साथ कुछ दिन तक रुके भी थे। नीतू ने बताया था कि सुशांत लो फील कर रहे थे तब मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में एक डॉक्टर से सलाह ली। 4 जून को सुशांत ने अपनी बहन नीतू को फिर अपनी मेंटल हेल्थ के बारे में बताया तब नीतू सुशांत के घर उनके साथ रहने आईं और 12 जून को मीतू मुंबई स्थित गोरेगांव में अपने घर वापस चली गईं इसके बाद दो डेढ़ दिन बाद 14 जून को सुशांत ने आत्महत्या कर ली। सुशांत की डेथ के दो दिन बाद 16 जून को बहन ने पुलिस को बयान दिया था कि 'मुझे नहीं पता कि सुशांत ने बिजनेस या किसी अन्य कारण से आत्महत्या की है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+