सुशांत की बहन ने फैन्स के लिए लिखा इमोशनल मैसेज, कहा- भगवान के इंसाफ पर रखिए भरोसा

नई दिल्ली: बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत को दुनिया से गुजरे एक महीने हो गए हैं, लेकिन अभी भी उनके परिवार वाले सदमे में हैं। उनके फैन्स भी इस दुख से नहीं उबर पा रहे हैं। सुशांत की पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट से साफ हो चुका है कि उन्होंने सुसाइड किया था, लेकिन अभी भी सोशल मीडिया पर जांच के लिए मुहिम चलाई जा रही है। इस बीच सुशांत की बहन स्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के फैन्स के लिए एक मैसेज लिखा है। साथ ही अपने भाई की याद में एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है।

'भगवान और उनके न्याय पर भरोसा'

'भगवान और उनके न्याय पर भरोसा'

श्वेता अपने पति के साथ अमेरिका में रहती हैं। सुशांत की मौत के बाद आनन-फानन में वो इंडिया आईं और बिहार पहुंची। इसके बाद उन्होंने सुशांत के अस्थि विसर्जन की फोटो डाली और अपने सोशल मीडिया अकाउंट को एक्टिवेट कर दिया। अब वो फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। उन्होंने सुशांत के फैन्स के लिए फेसबुक पर लिखा-" आप लोगों ने जिस तरह का प्यार और सपोर्ट दिखाया है, उसे देखकर हम अभिभूत हैं। इस मुश्किल वक्त में सबने हमारे परिवार को ताकत दी और हमारा ख्याल रखा। इस सब के लिए शुक्रिया कहना भी कम है। भगवान और उनके न्याय पर भरोसा रखिए। साथ ही प्रार्थना करते रहिए।

सुशांत का वीडियो किया पोस्ट

वहीं इंस्टाग्राम पर श्वेता ने अपने भाई सुशांत की याद में एक वीडियो पोस्ट किया है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मेरा सबसे प्यारा बेबी, जिसकी आंखें सपनों से भरी थीं। 3.25 मिनट के इस वीडियो में सुशांत कहीं मस्ती करते दिखाए गए हैं, तो कहीं पर मूवी में काम करते। इस वीडियो पर सुशांत के फैन्स जमकर कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उनकी मौत के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

सीबीआई जांच की मांग

सीबीआई जांच की मांग

सुशांत सिंह राजपूत ने अपने बांद्रा स्थित घर में फंदे से लटककर सुसाइड किया था। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। वो लंबे वक्त से डिप्रेशन में थे, जिस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया। डिप्रेशन वाली बात उनकी बहन ने भी कही थी। इसके बावजूद सुशांत के फैन्स मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि बॉलीवुड के कुछ बड़े लोग सुशांत की मौत के जिम्मेदार हैं, पुलिस उन्हें बचाने की कोशिश कर रही है।

Recommended Video

    Sushant Suicide Case: Salman Khan की Ex-Manager Reshma Shetty से 5 घंटे हुई पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
    शेखर सुमन ने भी किया था खुलासा

    शेखर सुमन ने भी किया था खुलासा

    कुछ दिन पहले शेखर सुमन सुशांत के परिवार से मिलने पटना गए थे। इस दौरान उन्होंने सुशांत की मौत को लेकर कई खुलासे किए थे। शेखर सुमन के मुताबिक सुशांत ने आत्महत्या से पहले एक महीने में 50 सिम कार्ड बदले थे। उन्होंने कहा कि एक एक्टर तभी ऐसा करता है, जब उसे किसी से खतरा होता है या फिर उसे कोई धमकी दे रहा होता है। शेखर ने कहा कि एक लड़का जो रातभर पार्टी करता है, जो सुबह उठकर प्ले स्टेशन पर था। इसके बाद उसने जूस पिया, वो अचानक आत्महत्या कैसे कर सकता है। इसके अलावा सुशांत के घर में कोई सुसाइड नोट नहीं था, ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। अगर सुसाइड नोट होता तो ये ओपन एंड शट केस होता। इस वजह से मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+