Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

सुशांत के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा मौत का वक्त, फैमिली वकील ने मुंबई पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को दो महीने का वक्त हो गया है। इस बीच केस की जांच कर रही मुंबई पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की लेकिन किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई। मुंबई पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो चुका है कि सुशांत ने सुसाइड किया था, जबकि उनके फैन्स और घर वाले ये मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है। वहीं अब सुशांत के फैमिली वकील ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए हैं।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा टाइम

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में नहीं लिखा टाइम

सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट मुझे देखने को मिली है, उसमें टाइम ऑफ डेथ नहीं है, यानी कितने बजे सुशांत की मौत हुई इसका कोई जिक्र ही नहीं है। उनके मुताबिक टाइम ऑफ डेथ बहुत महत्वपूर्ण है, इसी से स्पष्ट हो सकता है कि उन्हें मार के लटकाया गया या लटककर मरे।

Recommended Video

    Ankita Lokhande पर लगा Sushant से फ्लैट की EMI भरवाने का आरोप, Actress ने दी सफाई | वनइंडिया हिंदी
    कूपर हॉस्पिटल पर भी सवाल

    कूपर हॉस्पिटल पर भी सवाल

    विकास सिंह ने कहा कि मुंबई पुलिस और कूपर हॉस्पिटल को इन सवालों का जवाब देना होगा। जब तक CBI इस मामले में नहीं जाएगी, मुझे नहीं लगता कि हम सच्चाई के आस-पास पहुंच पाएंगे। अगर विकास सिंह का आरोप सही है तो ये साफ होता है कि अस्पताल प्रशासन और मुंबई पुलिस कुछ न कुछ छिपाने की कोशिश कर रही है। इससे पहले विकास सिंह ने रिया चक्रवर्ती और सिद्धार्थ पिठानी पर गंभीर आरोप लगाए थे और सिद्धार्थ को शातिर अपराधी बताया था।

    24 दिन बाद जांच के लिए भेजा गया फोन

    24 दिन बाद जांच के लिए भेजा गया फोन

    सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध मौत को लेकर अब मुंबई पुलिस भी सवालों के घेरे में हैं। रोज ऐसे-ऐसे खुलासे हो रहे हैं, जिससे उसकी भूमिका पर प्रश्नचिन्ह लगते जा रहे हैं। शुक्रवार को ये खुलासा हुआ था कि सुशांत की मौत के बाद मुंबई पुलिस को उनका फोन फोरेंसिक जांच के लिए भेजने में 24 दिन लग गए। दावा यहां तक किया गया है कि पहले तो देरी से मिलने की वजह से फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मोबाइल फोन जांच के लिए लेने से ही इनकार कर दिया था। बाद में पुलिस के बहुत ज्यादा मनाने के बाद उसे स्वीकार किया गया।

    21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    21 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

    एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच की मांग वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 21 अगस्त तक टल गई है। इस जनहित याचिका को वकील अजय अग्रवाल ने दायर किया था। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता के वकील विकास सिंह ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट ने मामले में लंबी बहस सुनी है, मैं चाहता हूं कि कोर्ट कहे कि मामले की सीबीआई जांच सही है। कोर्ट को मुंबई पुलिस को आदेश देना चाहिए कि वो मामले में सीबीआई को सहयोग करें।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+