Surya Grahan 2020: 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में कल दिखाई देगा सूर्य ग्रहण, ऐसे देखें ये अद्भुत नजारा

नई दिल्ली। साल 2020 का पहला सूर्य ग्रहण कल यानी 21 जून, रविवार को लगेगा। इस दौरान रिंग ऑफ फायर के रूप में एक अद्भुत नजारा दिखाई देगा। जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाएगा तब सूर्य की आकृति एक कंगन की तरह चमकीली नजर आएगी। इसे रिंग ऑफ फायर सूर्यग्रहण भी कहा जा रहा है। यह पूरे भारत में दिखाई देगा। भारत के अलावा ये ग्रहण एशिया के और भी कई हिस्सों में देखने को मिलेगा।

9.15 बजे शुरू होगा ग्रहण

9.15 बजे शुरू होगा ग्रहण

ग्रहण को अफ्रीका, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। समय की बात करें तो सूर्य ग्रहण 21 जून की सुबह 9.15 बजे शुरू हो जाएगा और दोपहर 3.04 मिनट तक ये समाप्त होगा। वहीं ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव दोपहर 12.10 बजे देखने को मिलेगा। बता दें सूर्य ग्रहण कई तरह के होते हैं, जिसमें सबसे प्रमुख पूर्ण सूर्य ग्रहण, आंशिक सूर्य ग्रहण और वलयाकार सूर्य ग्रहण को माना जाता है। ये सूर्य ग्रहण वलयाकार सूर्य ग्रहण है, जिसे एनुलर सूर्य ग्रहण भी कहा जाता है।

Recommended Video

    Surya Grahan 21 June 2020: 38 साल बाद दिखेगा अद्भुत नजारा | Solar Eclipse | वनइंडिया हिंदी
    सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखाई देगा

    सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखाई देगा

    जब पूर्ण सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से छिपा लेता है। वहीं जब आंशिक सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा से सूर्य का कोई एक हिस्सा छिप जाता है। इसके अलावा जब वलयाकार सूर्य ग्रहण लगता है तो चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढंक नहीं पाता है। जिससे सूरज के किनारों से एक रोशनी पृथ्वी पर पड़ती है। इसी कारण सूर्य ग्रहण के समय आसमान में सूर्य 'रिंग ऑफ फायर' के रूप में दिखाई देगा। ये एक अद्भुत खगोलीय घटना होगी। इस स्थिति में चंद्रमा धरती से काफी दूर होता है।

    कैसे देखें 'रिंग ऑफ फायर'?

    कैसे देखें 'रिंग ऑफ फायर'?

    वहीं अब बात करते हैं कि हम इस सूर्य ग्रहण को कैसे देख सकते हैं। 21 जून को जो सूर्य ग्रहण लग रहा है, उसमें सूर्य सोने के कंगन की तरह चमकता हुआ दिखाई देगा। जिसे नंगी आंखों से भी देखा सकता है। लेकिन सूर्य ग्रहण के दौरान आंखों की रक्षा के लिए आई प्रोटेक्शन जरूर पहनें। आप आई प्रोटेक्शन की मदद से 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा देख पाएंगे। इसके साथ ही आप सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन लाइव देख सकते हैं। जिसके लिए आपको यूट्यूब के टाइम एंड डेट (TimeandDate) और स्लूह (Slooh) चैनल्स पर जाना होगा। यहां आप ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग देख पाएंगे। आप नासा ट्रैकर (NASA tracker) पर भी रिंग ऑफ फायर देख सकते हैं।

    एक दुर्लभ खगोलीय घटना

    एक दुर्लभ खगोलीय घटना

    वहीं विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा है कि ये एक दुर्लभ खगोलीय घटना है और साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। ये रविवार को दिखाई देगा और इसे रिंग ऑफ फायर के नाम से जाना जा रहा है। साल का पहला सूर्य ग्रहण ग्रीष्म संक्रांति में लग रहा है, जो उत्तरी गोलार्ध में सबसे लंबा दिन है। मंत्रालय ने बताया कि अनूपगढ़, सूरतगढ़, सिरसा, जाखल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, देहरादून, तपोवन और जोशीमठ में रहने वाले लोग ग्रहण को देख पाएंगे। वहीं शेष भारतीय आंशिक ग्रहण देख सकते हैं।

    चारधाम के कपाट भी बंद

    चारधाम के कपाट भी बंद

    आपको बता दें सूर्यग्रहण के चलते चारधाम के कपाट भी बंद रहेंगे। उत्तराखंड के चारों धामों बद्रीनाथ-केदारनाथ व गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट आज रात 10 बजे से बंद रहेंगे। बद्रीनाथ धाम के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने कहा, 'सूर्यग्रहण भले ही कल है लेकिन उसका सूतक 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+