Surya Grahan 2019: जानिए PM मोदी ने Twitter यूजर्स को क्यों कहा-एंजॉय कीजिए
Recommended Video
नई दिल्ली। साल 2019 का अंतिम सूर्य ग्रहण आज भारत समेत विश्व के कई देशों में देखा गया, हर आम से लेकर खास व्यक्ति इस खगोलीय घटना का गवाह बना है, अन्य देशवासियों की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सूर्यग्रहण को देखा और इसकी तस्वीरें ट्वीट की हैं लेकिन वो बादलों की वजह से सीधे आंखों से सूर्यग्रहण नहीं देख पाए, उन्होंने इस बात का जिक्र अपने Tweet में किया है।
PM मोदी ने कहा- एंजॉय कीजिए
पीएम मोदी के ट्वीट पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी आने लगी है, एक ट्विटर यूजर ने कहा कि 'इस पर अब मीम बनेंगे.' जवाब में मोदी ने कहा कि- एंजॉय कीजिए।' मालूम हो कि मोदी ने केरल के कोझिकोड शहर से यह सूर्य ग्रहण देखा है।
पीएम मोदी ने शेयर की ये खूबसूरत तस्वीरें
बता दें कि पीएम मोदी ने अपने Twitter हैंडल से शेयर की गई तस्वीरों की पोस्ट में लिखा है कि अन्य भारतीयों की तरह, मैं भी Solare clipse2019 के लिए उत्साहित था, हालांकि, मैं सूरज नहीं देख पाया क्योंकि यहां पूरी तरह से बादल छाए हुए हैं, लेकिन मैंने लाइव स्ट्रीम के जरिए कोझिकोडे में दिखाई दिए सूर्य ग्रहण का नजारा देखा, इसके साथ ही मैंने एक्सपर्ट्स के साथ बातकर इसके बारे में बातचीत की है।
प्रकृ्ति का एक अद्भुत चमत्कार है 'ग्रहण' ...
आपको बता दें कि ग्रहण प्रकृ्ति का एक अद्भुत चमत्कार है, ज्योतिष के दृष्टिकोण से यदि देखा जाए तो अभूतपूर्व अनोखा, विचित्र ज्योतिष ज्ञान, ग्रह और उपग्रहों की गतिविधियां एवं उनका स्वरूप स्पष्ट करता है। यह घटना सदा हमेशा अमावस्या को ही होती है।












Click it and Unblock the Notifications