सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान में ट्रेंड कर रहा #ChakDeIndia
नई दिल्ली। भारत के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया पर इंडिया वाले जहां काफी खुश हैं वहीं दूसरी ओर पाक में ट्विटर पर चक दे इंडिया ट्रेंड कर रहा है।
लोग जमकर शाहरूख खान से लेकर नवाज शरीफ की फोटो लगाकर इस #ChakDeIndia पर बयान बाजी कर रहे हैं।
आपको बता दें कि उरी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे तनाव के बाद बुधवार देर रात भारतीय कंमाडो ने एलओसी के अंदर घुसकर आंतकियों को मार गिराया है।
इस बारे में आज डीजीएमओ ने प्रेस-वार्ता करके विस्तार से जानकारी देते हुए कहा गया कि भारतीय फौज ने बुधवार देर रात नियंत्रण रेखा को पार करते हुए पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक किया क्योंकि उसे खबर मिली थी कि पाक की ओर से आतंकवादी इंडिया में घुसपैठ करने की तैयारी में थे जिसके बाद भारतीय सेना ने ये एक्शन लिया।













Click it and Unblock the Notifications