इंडियन आर्मी की सर्जिकल स्ट्राइक को पाक ने बताया साधारण फायरिंग
इस्लामाबाद। इंडियन आर्मी स्पेशल कमांडोज के बुधवार रात पीओके में एक सर्जिकल स्ट्राइक को अंजाम दिया। जहां इंडियन आर्मी इस ऑपरेशन की आधिकारिक पुष्टि कर चुकी है तो वहीं पाकिस्तान इस बात से साफ इंकार कर रहा है।

क्या कहा पाक ने
पाक का कहना है कि भारत की ओर से किसी तरह के सर्जिकल ऑपरेशन को अंजाम नहीं दिया गया बल्कि यह सीमा पार से होने वाली साधरण फायरिंग थी। पाक सेना की ओर से कहा गया कि सेना ने भारत की ओर से हुई फायरिंग का करारा जवाब दिया।
फायरिंग में हुई सैनिकों की मौत
सेना के मुताबिक इंडियन आर्मी ने भीमबेर, हॉटस्प्रिंग, केल और लिपा सेक्टर में फायरिंग की। रात 2:30 बजे से सुबह आठ बजे तक फायरिंग हुई।
इसके बाद सेना की ओर से बयान दिया गया कि इसी फायरिंग में सैनिकों की मौत हुई है न कि किसी सर्जिकल स्ट्राइक में।
पाक के रक्षा मंत्री ने ख्वाजा मुहम्मद आसिफ ने जो बयान दिया उसमें उन्होंने कहा कि भारत की फायरिंग में पाक के दो सैनिक मारे गए हैं और नौ जख्मी हो गए हैं।
पाक रक्षा मंत्री ने दी धमकी
पाक के रक्षा मंत्री ने बुधवार को ही धमकी दी थी कि अगर भारत ने युद्ध थोपा तो पाक परमाणु हथियार का प्रयोग करेगा। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो भारत का नाम दुनिया के नक्शे से मिट जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications